Month: March 2026

Noimg

नवगछिया के नए एसपी राजेश कुमार ने संभाला पदभार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

अपराध व नशा कारोबार पर सख्ती के संकेत नवगछिया में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उनके नवगछिया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी राजेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि नवगछिया में बढ़ते अपराध, नशा कारोबार और जाम की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि नशा कई अपराधों की जड़ है। इसे समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाकर पुलिस टीम को सक्रिय किया जाएगा। […]

Noimg

त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा, ईद, चैती छठ एवं रामनवमी को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न त्योहारों को लेकर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं चुना का छिड़काव, पेयजल, विद्युत, यातायात तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर अपनी-अपनी राय और सुझाव दिए। सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में वे पूरा सहयोग करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को आगामी ईद, चैती छठ, चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों […]

Noimg

भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 पर सैंडिस कंपाउंड में भव्य सांस्कृतिक आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 की पूर्व संध्या पर सैंडिस कंपाउंड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ दर्शकों का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया और लोगों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि भारतीय नव वर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराएं आज विश्व स्तर पर […]

Noimg

शांति समिति की बैठक, चैती नवरात्र, रामनवमी व ईद को लेकर बनी रणनीति || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में चैती नवरात्र, रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी नवनीत कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू एवं नगर उपसभापति नीलम देवी उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, हनुमान मंदिर एवं चैती दुर्गा मंदिर के अध्यक्षों के साथ-साथ दरगाह के सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक में प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा एवं अन्य अधिकारियों ने सभी से पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। साथ […]

Noimg

भागलपुर में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत रोटरी क्लब भागलपुर एवं महावीर सेवा सदन द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर को लेकर शहर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता में बताया गया कि “उम्मीद की किरण 2026” के तहत यह शिविर 07, 08 एवं 09 अप्रैल 2026 को भागलपुर के दीप प्रभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान दिव्यांगजनों को पूरी तरह नि:शुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने दैनिक जीवन को अधिक सहज एवं आत्मनिर्भरता के साथ जी सकें। […]

Noimg

चैत्र नवरात्र पर भागलपुर में गूंजा भक्ति का स्वर, काली मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर में भी चैत्र नवरात्र की धूम देखने को मिल रही है। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत रघुचक अन्नहार शक्ति स्थल काली मंदिर में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। यहां मानस सत्संग मंडली, पनसल्ला के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। मंडली के सदस्य कमलाकांत चौधरी एवं गोपाल कृष्ण चौधरी ने भजन के माध्यम से रामायण के सुंदरकांड का भावपूर्ण एवं विस्तारपूर्वक पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक कार्यक्रम में रघुचक, कटहरा, मोथाबाड़ी, कुमारपुर, पनसल्ला सहित आसपास के दर्जनों गांवों […]

Noimg

भागलपुर में बाल संरक्षण पर प्रमंडलीय गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडलीय स्तर की गोष्ठी सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह, बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा भागलपुर न्यायालय के कई न्यायिक पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। पटना से आई चाइल्ड लाइन की टीम ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी के दौरान चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा, उनके […]

Noimg

सुल्तानगंज में चैती नवरात्र पर भव्य कलश शोभायात्रा, गंगा घाट से शहर तक उमड़ा आस्था का सैलाब || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में चैती नवरात्र के अवसर पर विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों से भव्य कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान हजारों महिला श्रद्धालुओं एवं युवतियों ने माथे पर कलश लेकर अजगैविनाथ स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंचकर विधि-विधान से गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कलश में पवित्र जल भरा तथा पूजा-अर्चना करते हुए पैदल अपने-अपने चैती दुर्गा मंदिरों तक पहुंचे। इसके साथ ही चैती नवरात्र की पूजा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा के नेतृत्व में गंगा घाट से लेकर पूरे शहर तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वे स्वयं विभिन्न स्थलों पर निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर […]

Noimg

नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में हासिल की सफलता || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नारायणपुर में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। जिला संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा की एक प्रभावी युद्ध कला है, जो ओलंपिक एवं राष्ट्रीय खेलों में भी शामिल है। इस खेल के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर कोच अवधेश कुमार भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। वहीं मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि टेस्ट में सफल सभी खिलाड़ी नवोदय विद्यालय की छात्राएं हैं, जिन्हें बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया […]

Noimg

श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ से पूर्व भव्य शोभायात्रा, रामभक्ति से गूंजा नवगछिया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति द्वारा आयोजित 51वें वार्षिक महोत्सव के पूर्व बुधवार को नवगछिया में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच घाट ठाकुरवाड़ी से प्रारंभ होकर हड़िया पट्टी, मेन रोड एवं गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए पुनः घाट ठाकुरवाड़ी पहुंची। शोभायात्रा के समापन पर रामभक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महाकाल सेवा समिति एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी, शरबत एवं जूस की व्यवस्था की गई। साथ ही भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। समिति द्वारा जानकारी दी गई कि श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा का 51वां आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च […]