Month: March 2026

Noimg

रंगरा पंचायत में आयुष ग्राम का गठन, योग व आयुष पद्धति से स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति, बिहार के तत्वावधान में जिला आयुष समिति, भागलपुर द्वारा रंगरा पंचायत में आयुष ग्राम का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आयुष पद्धति की जानकारी देना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान रंगरा पंचायत को औपचारिक रूप से आयुष ग्राम घोषित किया गया। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित आयुष पद्धति आधारित चिकित्सा कार्यक्रम अत्यंत लाभकारी है। इसके माध्यम से लोगों को प्राकृतिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. प्रमोद कुमार दास ने लोगों को दैनिक जीवन में अच्छी आदतें अपनाने के लिए […]

Noimg

रामनवमी व ईद को लेकर नवगछिया में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट मोड में || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को नवगछिया अनुमंडलीय सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ रोहित कर्दम ने की। बैठक में एसडीपीओ ओम प्रकाश, आदर्श थाना नवगछिया के एसएचओ सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष, बीडीओ, सीओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ रोहित कर्दम ने कहा कि रामनवमी और ईद जैसे पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे में इन अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष चौकसी बरती जाए तथा प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट के […]

Noimg

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई मासूम, हालत नाजुक, चालक फरार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसलपुर निवासी जितेंद्र यादव की एक वर्षीय पुत्री अनन्या कुमारी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो चुका था। परिजनों ने आनन-फानन में […]

Noimg

परीक्षा के दौरान छात्र ने किया हंगामा, देसी कट्टा लहराकर दी धमकी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, भवानीपुर में वार्षिक परीक्षा के दौरान एक छात्र द्वारा हंगामा और हथियार लहराने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शिक्षकों में भय व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के कोशकीपुर निवासी शिवम कुमार परीक्षा देने विद्यालय पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शुरुआत से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। जब उसे प्रार्थना में शामिल होने के लिए कहा गया तो वह भड़क उठा और शिक्षकों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख वह मोटरसाइकिल से भागने लगा। इसी दौरान उसने कमर से देसी कट्टा निकालकर शिक्षकों को […]

Noimg

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मेला आयोजित, सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य सुविधा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कुल नौ गांवों में स्वास्थ्य मेला आयोजित करने की योजना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च को न्यू बुद्धूचक स्थित सरस्वती मंदिर परिसर एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र बड़ी मकंदपुर में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। न्यू बुद्धूचक के सरस्वती मंदिर परिसर में आयोजित मेले में डॉ. सुधांशु कुमार, सीएचओ कुमारी भानु प्रिया, एएनएम सविता कुमारी, दुर्गा कुमारी एवं प्रीति कुमारी विद्यार्थी द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। वहीं बड़ी मकंदपुर में आयोजित स्वास्थ्य […]

Noimg

बाबूटोला कमलाकुंड पैक्स चुनाव में सुमिकी देवी की जीत, 175 मतों से दर्ज की शानदार विजय ||। GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूटोला कमलाकुंड पैक्स के अध्यक्ष पद के चुनाव में सुमिकी देवी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकिशोर मंडल को 175 मतों के अंतर से पराजित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1100 मतदाताओं में से 531 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। चुनाव परिणाम में सुमिकी देवी को 353 मत प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं पैक्स के सदस्य पद पर शंकर यादव, मानती देवी, सलिता देवी, जोशी कुमार, गुड़िया देवी, अखलेश कुमार एवं अरुण मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सुमिकी देवी की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल […]

Noimg

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों को 6 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों महिलाएं नवगछिया अनुमंडल के छोटी परबत्ता, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे इस गांजा की खेप को दिल्ली ले जाने की योजना बना रही थीं। पुलिस को संदेह है कि इसके पीछे एक बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। रेल एसपी रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से […]

Noimg

भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ करने का दिया संदेश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत नवगछिया संगठन जिला अंतर्गत नवगछिया नगर मंडल का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को बिहारी अतिथि सदन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना था, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, मनोज पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, मुकेश राणा, नरेश प्रसाद साह, अरुण कसेरा, दिलीप मनुका, मुरारी चिरानियां, अजय कुशवाहा, श्यामदेव सिंह, वशिष्ठ सिंह, रंजीत झा एवं संजीव वर्मा सहित कई […]

Noimg

राष्ट्रीय किसान मेला में आयुक्त एवं जिलाधिकारी की सहभागिता, किसानों को दी नई तकनीकों की जानकारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) में 18 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय किसान मेला में भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने बुधवार को शिरकत की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खेती तथा कृषि नवाचारों से जुड़ी जानकारियों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मेला परिसर में कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के तरीकों, फसल उत्पादन बढ़ाने की तकनीक तथा कृषि से जुड़ी नई योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और समाधान के लिए संबंधित विभागों को […]

Noimg

पुराने विवाद को लेकर गोराडीह में मारपीट, एक ही परिवार के कई लोग घायल, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू दास, शिवदास, फूलन देवी सहित लगभग 10 लोगों ने मिलकर महेश दास एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि लाठी-डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे करीब 9 वर्ष पुराने एक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। पीड़ित महेश दास ने बताया कि विवाद की शुरुआत बच्चों […]