Month: March 2026

Noimg

भागलपुर में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, अधिवक्ताओं के धरना के 100 दिन पूरे || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ अथवा पटना उच्च न्यायालय के सर्किट बेंच की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। इस मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है और बुधवार को धरना प्रदर्शन के 100 दिन पूरे हो गए। कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप आयोजित धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को दोहराया। गौरतलब है कि यह मांग कोई नई नहीं है, बल्कि वर्ष 1967 से ही सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं और विभिन्न समुदायों द्वारा लगातार उठाई जाती रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि भागलपुर पूर्वी बिहार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां उच्च न्यायालय की बेंच की स्थापना होने से न्यायिक प्रक्रिया […]

Noimg

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बाखरपुर–धनपाल टोला मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनपाल टोला चौक की ओर से आ रही बाइक और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बाखरपुर पश्चिमी निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में गोलू कुमार, रवि कुमार और मिथुन कुमार गंभीर रूप […]

Noimg

भागलपुर में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु: डीएम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 58 एलपीजी गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की 33, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 16 तथा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की 9 एजेंसियां शामिल हैं। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी गैस कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ प्रतिदिन गैस आपूर्ति की समीक्षा की जा रही है, ताकि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए […]

Noimg

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी की बैठक, बैकलॉग शीघ्र खत्म करने के निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न गैस एजेंसियों के क्षेत्रीय प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि लंबित (बैकलॉग) गैस आपूर्ति को शीघ्र कम किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में गैस की बुकिंग अधिक है और उपभोक्ताओं को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है, वहां आपूर्ति बढ़ाकर जल्द से जल्द स्थिति सामान्य की जाए। जिलाधिकारी ने एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था कर दो से तीन शिफ्ट में गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं […]

Noimg

एनएसएस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल शामिल, सड़क निर्माण का दिया आश्वासन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित एनएसएस कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर तक आने वाले कच्चे सड़क मार्ग को पक्की सड़क में परिवर्तित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से छात्रों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य सहित प्रो. अनिल यादव, प्रो. अनिल कुमार मंडल, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. तुषार कांत झा, बड़ा बाबू डोमन हरिजन, लेखपाल विनोदानंद मंडल, क्लर्क कुमार गौरव […]

Noimg

27 से बिहपुर में राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता, 20 टीमें लेंगी भाग || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त प्रयास से 27 से 29 मार्च तक चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिहपुर (नवगछिया) में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में कुल 10 पुरुष एवं 10 महिला टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन लीग-कम-नॉकआउट आधार पर किया जाएगा, जिससे मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक एवं रोमांचक होंगे। उन्होंने बताया कि पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ […]

Noimg

नवोदय प्रवेश परीक्षा में ज्ञान वाटिका विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 5 छात्रों का चयन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय सह दिवसीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के कुल 5 मेधावी छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। विद्यालय, जो किड्स प्ले से लेकर कक्षा 10वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, वर्ष 2004 से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। इस वर्ष की सफलता के साथ ही विद्यालय से अब तक कुल 485 से अधिक छात्र-छात्राओं का नवोदय विद्यालय में चयन हो चुका है, जो भागलपुर जिले में सर्वाधिक है। चयनित छात्र-छात्राओं में शामिल हैं:आदर्श कुमार (पिता – हरिनंदन […]

Noimg

नवगछिया में दिल दहला देने वाली वारदात: 15 दिन के मासूम की हत्या, आरोपी दंपति गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 15 दिन के नवजात शिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, काजल देवी अपने नवजात बेटे के साथ मायके आई हुई थीं। मंगलवार की सुबह घर के अन्य सदस्य छत पर मौजूद थे, जबकि मासूम कमरे में अकेला सो रहा था। इसी बीच बच्चों के बीच एक मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी जयहिंद पासवान विवाद […]

Noimg

परशुराम महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : मंगलवार को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, नवगछिया की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित श्रीराम पाठक ने की। बैठक में भगवान परशुराम महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत नगर भ्रमण शोभायात्रा से होगी, जिसके उपरांत शिवालय में जगतपति नाथ महादेव का अभिषेक, श्रृंगार, भगवान परशुराम का पूजन, चालीसा पाठ तथा हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ के सभी सदस्यों का पहचान पत्र बनाया जाएगा, ताकि संगठन को और सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर पंडित ललित शास्त्री, पंडित नंदलाल तिवारी, पंडित नीरज शर्मा, पंडित […]

Noimg

श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ व राम कथा का 51वां वार्षिक आयोजन 19 मार्च से || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा के अमृत वर्षा का 51वां वार्षिक आयोजन 19 मार्च 2026, गुरुवार से प्रारंभ होगा। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च 2026 तक घाट ठाकुरवाड़ी, नवगछिया में बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ संपन्न किया जाएगा। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में 25 विद्वान पंडितों द्वारा नवाह पारायण संगीतमय ढंग से प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं, संध्या समय में स्वामी विनोदानंद सरस्वती (प्रयागराज) एवं अन्य विद्वान कथावाचकों द्वारा संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक किया […]