Month: March 2026

Noimg

मामूली विवाद में दबंग की पिटाई से घायल नाबालिग की मौत, सात दिन बाद तोड़ा दम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पिता के बयान पर बिहपुर थाना में केस दर्ज, गांव में आक्रोश नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर बैकठपुर दियारा में मामूली विवाद में हुई पिटाई का मामला अब जानलेवा साबित हुआ। घटना में घायल 15 वर्षीय नाबालिग प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान निरुद्दीनपुर निवासी प्रिंस कुमार (15 वर्ष), पिता धर्मेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के पिता धर्मेंद्र ठाकुर के बयान पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवेदन में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी हुलो यादव को आरोपी बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

Noimg

पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पांडेय का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव निवासी एवं पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पांडेय का इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे पटना से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अप्रत्याशित घटना से परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्व. पांडेय लंबे समय से पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और विधि क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के […]

Noimg

अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

रंगरा चेकपोस्ट के समीप एनएच-31 पर सुबह हुआ दर्दनाक हादसा नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चेकपोस्ट के समीप एनएच-31 पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी फंटूश कुमार (30 वर्ष), पिता पारो मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सिमरिया निवासी सुबोध सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फंटूश कुमार अपने गांव के ही सुबोध सिंह के साथ बाइक से कटिहार जा रहे थे। इसी […]

Noimg

नवगछिया के वरिष्ठ समाजसेवी आत्माराम चौधरी का निधन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के वरिष्ठ समाजसेवी आत्माराम चौधरी के निधन से नवगछिया सहित पूरे भागलपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से बीमा क्षेत्र से जुड़े रहकर आम और खास लोगों के बीच सेतु का कार्य करते हुए समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आमजन एवं शहर के गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके सामाजिक कार्यों और सादगीपूर्ण जीवन को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। स्व. चौधरी का अंतिम संस्कार स्थानीय तीनतंगा घाट पर संपन्न हुआ, जहां आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। पूरे वातावरण में गमगीन माहौल बना रहा। वे भगवान […]

Noimg

बैजानी में उमड़ी भीड़, जीविका दीदियों ने कहा— नीतीश भैया ही रहेंगे हमारे मुख्यमंत्री || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

रिपोर्ट — श्यामानंद सिंह, भागलपुर भागलपुर जिले में समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैजानी गांव पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सभा स्थल पर पहुंची जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगी और वे ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहें—यही उनकी इच्छा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। जीविका दीदियों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर दिया है, जिससे उनके जीवन में बड़ा […]

Noimg

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ रुपये की सौगात || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

144 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश भागलपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में भागलपुर जिला अंतर्गत भागलपुर गोराडीह मार्ग पर भागलपुर बौंसी रेलवे लाइन पर पहुंच पथ सहित आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में सुल्तानगंज नगर परिषद् अंतर्गत जहाज घाट के निकट रेलवे की 17 एकड़ 47.62 डिसमिल भूमि पर […]

Noimg

मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में तीसरे दिन गणित की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में इन दिनों वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में तीसरे दिन वर्ग 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की गणित विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। केंद्राधीक्षक संजय कुमार पासवान तथा शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा का यह कार्यक्रम 19 मार्च तक संचालित होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 3 से 5 तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी, जबकि द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 18 मार्च को प्रथम पाली […]

Noimg

काजीकोरैया बांध की स्थिति जर्जर, ग्रामीणों में चिंता || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, बांध के जीर्णोद्धार की मांग भागलपुर जिले के काजीकोरैया बांध की स्थिति अत्यंत जर्जर हो जाने से आसपास के ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। यह बांध खरीक, बिहपुर और नवगछिया प्रखंड के कई गांवों को गंगा नदी की भीषण बाढ़ से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में इसकी खराब स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने इसके जल्द जीर्णोद्धार की मांग की है। बताया गया कि पिछले वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह इस बांध को बचाया गया था। उसी समय से ग्रामीण लगातार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को […]

Noimg

चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, नवगछिया पुलिस की कार्रवाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, वादिनी ने अपने आवेदन में बताया था कि उनके पति अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में डॉक्टर को दिखाने गए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मामले को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया। जांच के दौरान पुलिस ने बाजार समिति, नवगछिया क्षेत्र में छापेमारी की। इसी क्रम में चोरी गई मोटरसाइकिल को बाजार समिति परिसर से लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की […]

Noimg

बस से 5 किलो से अधिक गांजा बरामद, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बस से करीब पांच किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंगरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्णिया से भागलपुर की ओर जाने वाली एक बस में मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस से कुल 5.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि मौके पर किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, जिसके कारण पुलिस ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला […]