Month: March 2026

Noimg

नवगछिया में महिला के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग, फर्जी टैक्स इनवॉइस से रिटर्न फाइल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में एक महिला के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी टैक्स इनवॉइस के आधार पर रिटर्न फाइल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के नगरपाड़ा निवासी खुशबू कुमारी (36), पति रणवीर रंजीत कुमार साह ने साइबर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका शॉपिंग इंटरप्राइजेज नाम से एनएच-31, नगरपाड़ा स्थित एक प्रतिष्ठान संचालित होता है। उनका जीएसटी नंबर 10DUPPK3892N1Z6 है। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2025 में उनके जीएसटी नंबर का दुरुपयोग करते हुए करीब 70 हजार रुपये का टैक्स इनवॉइस किसी अन्य व्यक्ति के नाम से रिटर्न में फाइल कर दिया गया। यह रिटर्न पश्चिम […]

Noimg

नशे की ‘बड़ी डील’ फेल! ₹12.67 लाख का कोडिन कफ सिरप जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया में वाहन जांच के दौरान मद्यनिषेध विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन से 640 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। जब्त की गई इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹12,67,200 आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिले के खुसरूपुर निवासी 31 वर्षीय अरविंद बिंद (पिता—डोमन बिंद) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के पास मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप ले जाई जा रही है। […]

Noimg

सबौर कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय किसान मेले का भव्य आगाज़, शाहनवाज हुसैन ने किया उद्घाटन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद सैयद शाहनवाज हुसैन ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों, वैज्ञानिकों तथा छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। मेले में लगे ऑर्गेनिक उत्पादों के स्टॉल, विशेषकर सिंदूर के स्टॉल को लेकर उन्होंने खास रुचि […]

Noimg

गंगा में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मातम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत रजंदीपुर वार्ड संख्या 7 में गंगा नदी में डूबने से एक 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान सिकेन्द्र मंडल की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची के पड़ोसी नंदकिशोर कुमार ने बताया कि बच्ची के माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी बड़ी मां के साथ रहती थी। सोमवार को वह गंगा किनारे गई थी। घर में शौचालय नहीं होने के कारण वह घाट किनारे हाथ धोने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा नदी के गहरे पानी में गिरकर डूब […]

Noimg

कैंसर की जल्द पहचान ही सबसे बड़ा बचाव, BCCO हर कदम पर मरीजों के साथ: नवीन झा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर जांच के महत्व को बताने के उद्देश्य से सोमवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) परिसर में कैंसर जन-जागरूकता, परामर्श एवं प्राथमिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार कैंसर केयर ऑर्गनाइजेशन (BCCO) और JLNMCH के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में शहर के कई नामचीन चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया और कैंसर से बचाव व उपचार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BCCO के सचिव नवीन झा ने कहा कि कैंसर की जल्द पहचान और सही मार्गदर्शन ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि कैंसर का नाम सुनते ही लोग […]

Noimg

कमरगंज के क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, कमरगंज टीम बनी विजेता || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत कमरगंज पंचायत के क्रिकेट मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला कमरगंज और जहांगीरा टीम के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमरगंज पंचायत के मुखिया भरत कुमार उपस्थित थे। उनके साथ जिला परिषद सदस्या आशा जायसवाल, सरपंच कृष्ण कुमार यादव, उपसरपंच राजीव कुमार उर्फ मनोज कुमार, समाजसेवी मुन्ना मंडल, अरविंद यादव तथा वार्ड सदस्य सह चिकित्सक डॉ. मन्नी झा भी मौजूद रहे। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भरत कुमार द्वारा फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इसके बाद मैच की शुरुआत हुई। […]

Noimg

अफवाहों के बीच गैस लेने उमड़ी भीड़, प्रशासन ने 22 मजिस्ट्रेट किए तैनात || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के दाऊदबाट इलाके में रसोई गैस लेने के लिए सोमवार सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की कि गैस वितरण के दौरान उनके मोबाइल फोन पर ओटीपी (OTP) नहीं आने की वजह से सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है। इस कारण कई लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। बढ़ती भीड़ और देरी के कारण लोगों […]

Noimg

भागलपुर में पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने आयोजित की दावत-ए-इफ्तार, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा द्वारा दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देता नजर आया। दावत-ए-इफ्तार के दौरान पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भागलपुर की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी इसी तरह सभी के सुख-दुख में शामिल होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख या […]

Noimg

स्केटिंग करते हुए 90 दिनों में केदारनाथ पहुंचने का संकल्प, साहेबगंज के भूतनाथ मंदिर से रवाना हुए सन्नी कुमार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए मुंगेर जिले के असरगंज गांव निवासी सन्नी कुमार ने स्केटिंग करते हुए बाबा केदारनाथ धाम तक पहुंचने का संकल्प लिया है। अपने इस अनोखे और साहसिक सफर की शुरुआत उन्होंने रविवार को भागलपुर के साहेबगंज स्थित भूतनाथ मंदिर से की। सन्नी का लक्ष्य है कि वह लगभग 90 दिनों में स्केटिंग करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंचेंगे। बताया जाता है कि सन्नी कुमार वर्तमान में भागलपुर के साहेबगंज इलाके में एक लॉज में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में नियमित रूप से स्केटिंग का अभ्यास भी करते हैं। सन्नी ने बताया कि बचपन से ही उनके मन […]

Noimg

नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी युवराज कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के पिता ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि युवराज कुमार उनकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ भगा ले गया है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन के दौरान अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपित युवराज कुमार उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। […]