Month: March 2026

Noimg

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया के रंगरा पूर्वी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रशिक्षकों ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास, संगठन की कार्यप्रणाली, विकास की अवधारणा, सोशल मीडिया की उपयोगिता, बूथ स्तरीय कमेटी की भूमिका तथा प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” सहित कई विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक […]

Noimg

कसौधन विकास समिति के बैनर तले होली सह परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया स्थित श्री गोपाल गौशाला परिसर में कसौधन विकास समिति नवगछिया के बैनर तले होली सह परिवार मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कश्यप मुनि के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार समेत आसपास के कई जिलों से समाज के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पारिवारिक मेल-जोल का सुंदर माहौल देखने को मिला। समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के कई परिवार एक ही छत के नीचे एकत्रित होते हैं, जिससे आपसी परिचय और संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे […]

Noimg

क्रेडिट कार्ड से 96 हजार रुपये की साइबर ठगी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पीड़ित ने साइबर थाना में दिया आवेदन अमेजन पे व वन मोबाइल के नाम पर हुए दो ट्रांजेक्शन नवगछिया में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से करीब 96 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया निवासी संजय कुमार सराफ (58), पिता स्व. बद्री प्रसाद सराफ ने साइबर थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 24 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 87,125 रुपये की राशि अमेजन पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन होने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस मैसेज को […]

Noimg

महिला थाना नवगछिया में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, पति सहित चार पर आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : महिला थाना नवगछिया में दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ज्योति कुमारी (25) ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए मारपीट करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ज्योति कुमारी, पिता सुशील रजक, मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी शादी भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीराचक निवासी मुकेश कुमार रजक से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल […]

Noimg

तीस लिटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । शनिवार को मिली गुप्त सूचन के आधार पर बिहपुर थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर ग्राम सोनवर्षा से कुल 30 लीटर देशी शराब एवं शराब बनाने का उपकरण गैस चूल्हा, सिलेंडर व अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही शराब क्रय-विक्रय, निर्माण, भंडारण के आरोप में खरीक थाना क्षेगर क्षेत्र के खैरपुर निवासी रंजीत मंडल पिता टुभो मंडल और नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर निवासी पांडव मंडल पिता स्व चंचल मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 51/26, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पटरी पार जलावन लाने जा रही थी महिला, बच्चे को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा नवगछिया में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में मां और उसके मासूम बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बरौनी–कटिहार रेल मार्ग पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्व स्थित बानिकपुर हाल्ट के समीप दुर्गा मंदिर के आगे ढाला के पास दिन के लगभग 12 बजे घटी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल छा गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कोमल देवी (पति मुकेश पंडित) के रूप में हुई है। हादसे में उनका लगभग तीन वर्षीय पुत्र मंत्री कुमार भी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे […]

Noimg

विक्रमशिला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में आयोजित तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गीत, संगीत और नृत्य से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे महोत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और देर रात तक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियों की गूंज से माहौल उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय एबी डांस ग्रुप की ओर से गणेश वंदना पर आधारित आकर्षक नृत्य से हुई। “गणपति बाप्पा मोरया” गीत पर प्रस्तुत इस नृत्य ने कार्यक्रम की शुरुआत को बेहद भव्य और ऊर्जावान बना दिया। कलाकारों के शानदार तालमेल और मंच पर उनकी प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने दर्शकों […]

Noimg

26 मार्च को निकलेगी भव्य “भगवा क्रांति शोभा यात्रा”, शहरवासियों से शामिल होने की अपील || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक “भगवा क्रांति शोभा यात्रा” इस वर्ष भी 26 मार्च को शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की जा रही है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शोभा यात्रा की शुरुआत शहर के घंटाघर चौक से सुबह 11 बजे की जाएगी। यात्रा में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी और विशाल प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही राम भक्ति से जुड़े भजन और गीतों की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बनेगा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में […]