Month: March 2026

Noimg

बलाहा विद्यालय में छात्रा से झाड़ू लगवाने का मामला, घटना कैमरे में कैद || ,GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नारायणपुर। क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाहा में एक छात्रा द्वारा विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका दृश्य कैमरे में भी कैद हो गया है। इस मामले की शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद मंडल से की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छात्रा विद्यालय की वर्दी में सफाईकर्मी के साथ परिसर में झाड़ू लगाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय विद्यालय का मुख्य द्वार भी बंद था। बच्चों से इस प्रकार का कार्य करवाना शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन माना जाता है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब इस संबंध में प्रधानाध्यापक विनोद […]

Noimg

नाथनगर में ट्रेन की चपेट में आए मवेशी, तीन भैंसों की मौत; एक घंटे बाद रेल परिचालन बहाल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर नाथनगर के समीप रविवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। इस घटना के कारण लगभग एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार भागलपुर की ओर से एक मालगाड़ी सुल्तानगंज की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान नाथनगर के पश्चिम केबिन के पास पुरानी सराय गांव के समीप तीन भैंस रेलवे पटरी पार कर रही थीं। अचानक मालगाड़ी आ जाने से तीनों भैंस ट्रेन की चपेट में आ गईं और कटकर रेलवे ट्रैक में फंस गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत से ट्रैक से मवेशियों को हटाया […]

Noimg

कोर्ट के आदेश पर ससुराल पहुंची महिला से मारपीट का आरोप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित कोयला घाट में एक महिला के साथ उसके ससुरालवालों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला संजना कुमारी ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के आदेश के बाद जब वह अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची, तो उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता संजना कुमारी का कहना है कि वह न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची थी, लेकिन वहां पहुंचते ही परिवार के लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। महिला के अनुसार उसके पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें भी आई हैं। संजना कुमारी […]

Noimg

मेडिकल कैंप सह ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद नवगछिया के तत्वावधान में मेडिकल कैंप सह नॉलेज बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाओं सहित कार्यालय कर्मी लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मेडिकल कैंप में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के चिकित्सकों एवं उनकी टीम ने भाग लिया। शिविर के दौरान महिलाओं और अन्य लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छ जीवनशैली और […]

Noimg

नगर परिषद नवगछिया क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्वे का शुभारंभ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

एक माह के अंदर सर्वे कार्य पूरा करने का लक्ष्य नवगछिया : नगर परिषद नवगछिया क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्वे का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसके जरिए डिजिटल रिकॉर्ड व टैक्स कलेक्शन बनाया जाएगा। साथ ही पीएम आवास जैसी योजनाओं के लिए डेटा तैयार किया जाएगा। यह कार्य जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) तकनीक और डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से किया जा रहा है। इससे नई संपत्तियों की पहचान कर उन्हें टैक्स के दायरे में लाया जा सकेगा। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बड़े अभियान का हिस्सा है, जो अब नगर निकायों में भी शुरू हो रहा है ताकि राजस्व व्यवस्था में सुधार हो सके। नगर परिषद क्षेत्र में बने मकान, दुकान, शॉपिंग […]

Noimg

मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोला टोला निवासी फुही मंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि वादी अरुण राय द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि आपसी विवाद को लेकर फुही मंडल ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान कांड में संलिप्त पाए जाने पर आरोपी फुही मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल […]

Noimg

चलती ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड पर शनिवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना कटरिया स्टेशन और कोशी ब्लॉक हट के बीच चापर गेट के समीप की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवध–आसाम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15910) से लगभग 40 वर्षीय एक महिला अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कटरिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही कटरिया स्टेशन मास्टर ने नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में भर्ती कराया। […]

Noimg

बंद समपार फाटक का विजिलेंस टीम ने किया निरीक्षण, अंडरपास बनाने की मांग तेज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या–11 स्थित बंद समपार फाटक का रेलवे विजिलेंस टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर सरोज कुमार और अनिल यादव मौजूद थे। ज्ञात हो कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के बाद उक्त समपार फाटक को बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवाजाही के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ रही है। समपार फाटक को पुनः खोलने तथा अंडरपास सड़क के निर्माण की मांग को लेकर आजाद हिंद मोर्चा के बैनर तले 9 मार्च को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया परिसर में जनहित में विशाल हल्ला बोल धरना–प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में […]

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत में 523 मामलों का निष्पादन, बैंक ऋण के मामलों में 29 लाख से अधिक की वसूली || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 523 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं बैंक ऋण से जुड़े मामलों में 29,13,854 रुपये के समझौते किए गए, जबकि 2,91,385 रुपये की वसूली भी की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए न्यायालय परिसर में कुल पांच पीठों का गठन किया गया था। प्रत्येक पीठ में न्यायिक पदाधिकारी के साथ पैनल अधिवक्ता भी मौजूद थे। पीठ संख्या–1 के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार सिंह थे, जिनके साथ पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार उपस्थित थे।पीठ संख्या–2 के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय […]

Noimg

करंट लगने से मिस्त्री की मौत, खंभे से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में बिजली मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक निजी बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम सहोड़ा पावर ग्रिड के समीप घटी, जहां बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे युवक को 11 हजार वोल्ट के करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक वार्ड संख्या–28 निवासी 25 वर्षीय नितेश कुमार (पिता स्वर्गीय फूलो यादव) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नितेश निजी बिजली मिस्त्री के रूप में काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा […]