Month: March 2026

Noimg

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर नवगछिया अनुमंडल में बैठक, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ नीति का पालन करने का दिया निर्देश नवगछिया अनुमंडल में एलपीजी गैस आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहित कर्दम ने की। बैठक में एसडीपीओ ओमप्रकाश, एडीएसओ विभूति कुमार, सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी, विभिन्न थाना अध्यक्ष तथा गैस एजेंसी संचालक उपस्थित थे। बैठक के दौरान एसडीएम रोहित कर्दम ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को हर हाल में सुचारू बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी गैस एजेंसी संचालकों को ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ नीति का कड़ाई से पालन करने और वितरण […]

Noimg

मकंदपुर बड़ी मिडिल स्कूल में गैस आपूर्ति बंद, पीएम पोषण योजना पर संकट || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

गैस नहीं मिलने से मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से मांगा मार्गदर्शन नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मकंदपुर बड़ी में गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के संचालन पर संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में प्रखंड साधन सेवी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना भागलपुर को पत्र भेजकर मार्गदर्शन की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि विद्यालय में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए वेंडर के माध्यम से व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन फिलहाल गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके कारण विद्यालय में भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है। गैस एजेंसी की ओर […]

Noimg

नवगछिया में रेलवे की जमीन पर फिर बढ़ने लगा अतिक्रमण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

जनवरी में चला था अतिक्रमण हटाओ अभियान, कुछ ही समय में फिर बसने लगी अवैध दुकानें नवगछिया। नवगछिया में रेलवे की जमीन पर एक बार फिर अतिक्रमण बढ़ने लगा है। जनवरी माह में प्रशासन और रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नवगछिया स्टेशन से सब्जी मंडी तक कई अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाई गई थीं, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी होती नजर आ रही है। अभियान के दौरान नवगछिया के बीडीओ पंकज कुमार, आरपीएफ के मुन्ना कुमार पासी और बिहपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। उस समय कई लोगों के अस्थायी घर और दुकानें भी हटाई गई थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब फिर से रेलवे […]

Noimg

कुख्यात अपराधी राहुल यादव गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

ढोलबज्जा बाजार में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की कार्रवाई नवगछिया । ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल यादव के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल यादव को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना को सूचना मिली थी कि दो अज्ञात अपराधी ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या-03/26 के तहत धारा 308(2), 308(3), 308(4) और 308(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश […]

Noimg

बच्चा चोरी की अफवाह में महिला से मारपीट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च को अठगामा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर कुछ ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में खरीक थाना कांड संख्या-59/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 127(2), 118(1), 74, 109 बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(आई)(आर)(एस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसी क्रम में गुरुवार को […]

Noimg

ट्रक और सीएनजी ऑटो में आमने-सामने टक्कर, पंक्चर दुकान पर पलटा ट्रक || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

हादसे में दोनों चालक घायल, दुकान के उपकरणों को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना चौक के समीप एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे गिट्टी लदे ट्रक और सीएनजी ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित हवा-पंक्चर की दुकान पर पलट गया, जबकि सीएनजी ऑटो एनएच पर ही पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय पंक्चर दुकानदार दुकान में मौजूद नहीं था और ऑटो में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में दोनों वाहनों के चालक आंशिक रूप से […]

Noimg

जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप, नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया। जमीन बेचने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी अमित कुमार साह ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में नवगछिया के कोरचक्का निवासी विमलेंद्र विमल और उनकी पत्नी विभा सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़ित अमित कुमार साह ने पुलिस को बताया कि विमलेंद्र विमल ने 22.89 डिसमिल जमीन बेचने के लिए 32 लाख 55 हजार रुपये में एग्रीमेंट किया था। इसके बाद उन्होंने फोन पे और नकद के माध्यम से कुल 26 लाख रुपये दे […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी की तैयारियाँ तेज || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी 2026 की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। विश्वविद्यालय परिसर में 16 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय किसान मेले को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मेले में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, छात्र–छात्राओं तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष किसान मेले का मुख्य विषय “दलहन–तिलहन उत्पादन में वृद्धि द्वारा पोषण एवं खाद्य सुरक्षा” निर्धारित किया गया है। इस विषय के माध्यम से किसानों को दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती, नई किस्मों तथा उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक […]