Month: March 2026

Noimg

साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में साहेबगंज रेलवे स्टेशन के सभाकक्ष में दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में साहेबगंज रेलवे स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अनुवादक विद्यासागर राम द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक यांत्रिक अभियंता पवन कुमार सिंह तथा मुख्य वक्ता के रूप में साहेबगंज कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामजन्म मिश्र उपस्थित थे। पवन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजभाषा हिंदी में कार्य करना सरल है और इसे बाध्यता के रूप में नहीं बल्कि स्वेच्छा […]

Noimg

मिसाइल हमले में कहलगांव के लाल की मौत, बसरा के पास ऑयल टैंकर पर हमला; अंतिम दर्शन को तरस रहा परिवार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक दुखद खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आई है। कहलगांव प्रखंड के रानी बमियां गांव निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह की मिसाइल हमले में मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया जाता है कि देवनंदन प्रसाद सिंह एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वे एक ऑयल टैंकर जहाज पर ड्यूटी कर रहे थे, जो Basra से निकलकर Fujairah होते हुए Singapore की ओर जा रहा था। यह जहाज Marshall Islands के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। जानकारी के अनुसार जहाज की अंतिम लोकेशन बसरा के पास थी। बुधवार की रात क्षेत्र में […]

Noimg

अवैध नशे के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने चलाया जागरूकता अभियान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के गोराडीह प्रखंड स्थित विशनपुर जिछो पंचायत में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की जिला इकाई द्वारा लोदीपुर थाना पुलिस और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत लोदीपुर थाना परिसर से की गई। इसके बाद यह रैली यादव टोला, हरिजन टोला होते हुए जनसंवाद के माध्यम से मुस्लिम टोला और कुशवाहा टोला से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। अभियान के दौरान लोगों को अवैध नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार हो रहा हो तो […]

Noimg

तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित डाटबाट के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालू लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से हबीबपुर से कजरैली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पैदल जा रही महिला ट्रैक्टर के पीछे लगे ट्रॉली में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के फंसने के बावजूद चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार कम नहीं की और तेजी से वाहन लेकर आगे बढ़ता रहा। इसके कारण महिला करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक बालू लदे […]

Noimg

राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए भागलपुर टीम नवादा रवाना || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर की बॉयज़ और गर्ल्स टीम शुक्रवार को नवादा के लिए रवाना हुई। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर समाजसेवी विजय कुमार यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। वहीं भागलपुर रग्बी टीम के कोच कुणाल कर्ण ने समाजसेवी विजय कुमार यादव और सुबीर मुखर्जी का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नवादा में 14 से 16 मार्च तक तीन दिवसीय राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता आयोजित की […]

Noimg

भीखनपुर गुमटी नंबर-2 पर रेलवे की कार्रवाई, दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां हटाई गईं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के भीखनपुर गुमटी नंबर-2 इलाके में शुक्रवार सुबह रेलवे की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर चलाकर दो दर्जन से अधिक झोपड़ियों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर रेलवे पुलिस के साथ ईशाकचक थाना की पुलिस भी तैनात रही, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों और वहां रह रहे लोगों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। अपने आशियाने टूटते देख कई लोग आक्रोशित नजर आए, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। इसी बीच माहौल को बिगाड़ने की कोशिश भी की गई। जब बुलडोजर झोपड़ियों को गिरा रहा था, तभी अचानक एक झोपड़ी में आग लगा दी गई, जिससे […]

Noimg

रंगरा में ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के सेकेंड ब्रांच का भव्य शुभारंभ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक स्थित सरकारी अस्पताल के समीप ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के सेकेंड ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में एक अच्छे शैक्षणिक संस्थान की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के नए ब्रांच के खुलने से आसपास के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं नीतीश कुमार, नियति कुमारी, दीपा भारद्वाज, नंदनी कुमारी, प्रीतम कुमारी और विनीता कुमारी उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय के निदेशक […]

Noimg

एलपीजी गैस को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को एलपीजी आपूर्तिकर्ता कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक रमन गौतम ने बताया कि भागलपुर में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। अमूमन हमारे पास एक दिन का बैकलॉग रहता है। लेकिन अभी 3 दोनों का बैकलॉग है। उन्होंने कहा कि औसतन 10 हजार सिलेंडर प्रतिदिन के लिए स्टॉक रहता है लेकिन अभी 18 से 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लोग खड़ी देश में उत्पन्न संकट को लेकर सुरक्षा की भावना से पैनिक होकर बुकिंग कर रहे हैं […]

Noimg

एलपीजी गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में इन दिनों एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं और उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के लिए उन्हें कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ लोग 15 से 20 दिनों से सिलेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं, जबकि एजेंसियों पर तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद ही उन्हें गैस मिल पा रही है। गैस गोदामों के बाहर भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा […]