Month: March 2026

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो नाबालिग और एक युवक शामिल हैं। इस संबंध में प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान महादेव कुमार के रूप में हुई है, जिसे अब्जुगंज के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दो नाबालिगों के पास से भी एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक […]

Noimg

मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

12 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा, कक्षा 1 व 2 के छात्रों का होगा मौखिक मूल्यांकन खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में गुरुवार से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक संजय कुमार पासवान ने बताया कि कक्षा 1 और कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन मौखिक रूप से किया जाएगा। परीक्षा को कदाचार मुक्त और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि यह वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

बिजली के तार से झुलसकर हुई मृत्यु मामले में अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । 03 मार्च 2026 को वादी विनय कुमार द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर मानस शेख के विरुद्ध अवैध रूप से खेत में बिजली का तार लगाने तथा उक्त बिजली के तार की चपेट में आने से वादी के पुत्र के गंभीर रूप से झुलस जाने, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने, के आरोप में परबत्ता थाना कांड संख्या- 30/26, धारा- 105 बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बुधवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मानस शेख उर्फ मंसुर पिता स्व तासो उर्फ तसलीन को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

भूमिहीन परिवार की बंदोबस्ती जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन शौचालय निर्माण का आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

सीओ और पुलिस की रोक के बावजूद जारी निर्माण कार्य, पीड़ित ने एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड संख्या-12 में एक भूमिहीन परिवार की बंदोबस्ती जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन शौचालय निर्माण कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद गुरुवार को भी निर्माण कार्य जारी रहा। पीड़ित अर्जुन तांती (पिता स्व. रामदेव तांती) ने बताया कि वह अल्पसंख्यक एकघरा भूमिहीन परिवार से हैं। वर्ष 2005 में सरकार की ओर से उन्हें छह डिसमिल जमीन बंदोबस्ती में मिली थी। इस जमीन का खाता-209 और खेसरा-443 अंश है, जिसके सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं। नारायणपुर अंचल कार्यालय द्वारा मापी-सीमांकन प्रमाण […]

Noimg

भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में श्री राम कथा सत्संग का शुभारंभ, पूज्य रामेश्वर उपाध्याय का हुआ भव्य स्वागत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

गणेश वंदना और माँ दुर्गा के भजनों से हुआ कार्यक्रम का आगाज, तुलसीदास के जीवन प्रसंगों का हुआ श्रवण नवगछिया । भ्रमरपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री राम कथा सत्संग का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस के अवसर पर व्यास पीठ पर आसीन पूज्य रामेश्वर उपाध्याय का ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीण विनय कुमार झा ने उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत नवल किशोर दास को सांवरिया सेठ शंभू गोस्वामी और संजय झा ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वचन प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक ने अपनी मधुर आवाज में गणेश वंदना और माँ दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति देकर […]

Noimg

बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन को लेकर भागलपुर में बैठक || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

22 और 23 मार्च को सैंडिस कंपाउंड के ओपन थियेटर में होगा दो दिवसीय कार्यक्रम नवगछिया । बिहार दिवस 2026 के सफल और भव्य आयोजन को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम 22 और 23 मार्च को सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन थियेटर में दो दिवसीय रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए उप विकास आयुक्त को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार दिवस के अवसर पर जिले […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शामिल हुए कार्यकर्ता || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

खरीक उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर लिया प्रशिक्षण नवगछिया । बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में गुरुवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार खरीक उत्तरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं विषय प्रवेश बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रो. गौतम ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विधायक शैलेंद्र, दिनेश यादव, प्रो. गौतम, अजीत चौधरी, डॉ. प्रीति शेखर, महंत नवलिशोर दास और रूपेश रूप सहित अन्य वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य […]