Month: March 2026

Noimg

नवगछिया में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक, 19 अप्रैल को होगा परशुराम महोत्सव || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

घाट ठाकुरबाड़ी में हुई बैठक में महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा, 30 मार्च से शुरू होगा सहयोग अभियान नवगछिया। गुरुवार को नवगछिया के स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित ललित शास्त्री ने की, जिसका उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। बैठक में आगामी परशुराम महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि यह महोत्सव 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री गोपाल गौशाला स्थित जगतनाथ महादेव मंदिर परिसर में किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोग राशि संग्रह करने का भी […]

Noimg

जगदीशपुर प्रखंड में केंद्र सरकार की टीम ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

करीब 15 स्थानों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कार्यों से जताई संतुष्टि भागलपुर। जिले के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में केंद्र सरकार की एक उच्चस्तरीय टीम ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने करीब 15 स्थानों का दौरा कर वहां चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। टीम ने जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय सहित बैजानी आदर्श पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में टीम के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के संचालन, लाभार्थियों की संख्या तथा कार्यों की गुणवत्ता के बारे में […]

Noimg

प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय युवक ने दे दी जान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

परिवार ने ईद के बाद शादी कराने की कही थी बात, पुलिस मामले की जांच में जुटी भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के खीरी बांध गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय युवक अजीम ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के पिता मोहम्मद मजीद ने बताया कि अजीम का पड़ोस की एक युवती से प्रेम संबंध था। बेटे ने इस बारे में परिवार को भी जानकारी दी थी। परिजनों ने उसे समझाते हुए कहा था कि इस बार ईद के बाद उसकी शादी करा दी जाएगी। परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन सुबह […]

Noimg

मंजूषा महोत्सव में तसर सिल्क पर सजी मंजूषा कला, फैशन शो में दिखी भागलपुर की सांस्कृतिक छटा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

मॉडल्स ने तसर साड़ियों के साथ मंजूषा कला और छठ पर्व की झलक प्रस्तुत कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध भागलपुर। मंजूषा महोत्सव के अवसर पर आयोजित फैशन शो में अंग क्षेत्र की प्रसिद्ध लोककला और तसर सिल्क का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उतरी मॉडल्स ने तसर सिल्क की साड़ियों पर सजी मंजूषा कला की पारंपरिक आकृतियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फैशन शो में जब मॉडल्स तसर सिल्क की साड़ियों में मंच पर उतरीं तो साड़ियों पर उकेरी गई मंजूषा कला की सुंदर झलक ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। साड़ी में सजी महिलाओं की गरिमा और पारंपरिक कलात्मक आकृतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। […]

Noimg

अदाणी पावर प्लांट के रेल कॉरिडोर व सड़क परियोजना को लेकर एसआईए जनसुनवाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

करीब 146 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव, 169 रैयतों की जमीन होगी प्रभावित भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड परिसर में प्रस्तावित पावर प्लांट के रेल कॉरिडोर और सड़क निर्माण परियोजना को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) से संबंधित जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और एसआईए टीम ने रैयतों से संवाद कर उन्हें भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, मुआवजा और परियोजना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विक्रम भास्कर झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, बीएसपीजीसीएल के अधिकारी शशिकांत कुमार और दीपक कुमार तथा एसआईए रिसर्च संस्थान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मसखूर हुसैन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रैयतों को बताया कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी […]

Noimg

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

कराड़िया गांव में हुआ हादसा, मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित भागलपुर। जिले के सजौर थाना क्षेत्र के कराड़िया गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूटकर पास में मौजूद किशोर पर गिर पड़ा। खंभे के नीचे दबने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार झा के पुत्र विक्रम कुमार (16) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विक्रम ने इस वर्ष […]

Noimg

भागलपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम ने एक सप्ताह में लंबित कार्य पूरे करने का दिया निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भागलपुर। जिले के समग्र विकास को लेकर जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक समीक्षा भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, सरकारी परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक जिन योजनाओं के कार्य अभी तक लंबित हैं, उन्हें हर हाल में एक सप्ताह के भीतर पूरा किया […]

Noimg

भागलपुर जदयू के नए जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद गुप्ता || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

पार्टी कार्यालय में भव्य अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) ने भागलपुर जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा विवेकानंद गुप्ता को जदयू का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस अवसर पर भागलपुर स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद गुप्ता का फूल-मालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने नए नेतृत्व को लेकर […]

Noimg

भवानीपुर थाना से चोरी हुई मैगजीन और कारतूस बरामद, निजी रसोइया सहित तीन गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पुलिस की विशेष टीम ने किया मामले का खुलासा, एक आरोपी के पास से मादक पदार्थ भी मिला नवगछिया । भवानीपुर थाना से चोरी हुई मैगजीन और कारतूस के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में थाना में कार्यरत निजी रसोइया सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए हथियारों के उपकरण बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार सात मार्च दो हजार छब्बीस को भवानीपुर थाना में तैनात हवलदार दिलीप कुमार जब अवकाश से लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके बैग में रखा दो मैगजीन और पैंतीस कारतूस गायब हैं। इस संबंध में भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देश […]

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर नवगछिया में बैठक || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पैनल अधिवक्ताओं को समझौता योग्य मामलों के निपटारे के लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्देश नवगछिया । राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सिविल न्यायालय नवगछिया स्थित लोक अदालत कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पैनल अधिवक्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान विधिक लोक सेवा समिति के सचिव सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने चौदह मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोक अदालत की तैयारी और इसके सफल आयोजन को लेकर उपस्थित प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर पैनल के अधिवक्ताओं ने आश्वासन दिया कि वे समझौता योग्य मामलों में सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए अपने मुवक्किलों को प्रेरित करेंगे, ताकि अधिक […]