Month: March 2026

Noimg

अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, युवती बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

शादी की नीयत से ले जाने का आरोप, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार दस मार्च दो हजार छब्बीस को वादिनी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सोनू कुमार ने उनकी पुत्री को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। आवेदन के आधार पर झंडापुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया। साथ ही अपहरण के आरोपी झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी सोनू […]

Noimg

मारपीट मामलें एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । 01 अक्टूबर 2025 को वादी मृदुल कुमार शर्मा के फर्दबयान के आधार पर आपसी विवाद को लेकर ग्रामीण रंजीत ठाकुर एवं 04-05 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध लाठी-डंडे से लैस होकर वादी एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में रंगरा थाना कांड संख्या- 02/26, धारा- 126 (2)/115(2)/191(2)/190/110 बीएनएस दर्ज कर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में मंगलवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त साकिन थाना रंगरा निवासी रंजीत ठाकुर पिता चंद्रदेव ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

पुलिस टीम पर हमला और सरकारी वाहन में आगजनी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

रंगरा गांव की घटना में पहले ही पंद्रह आरोपित भेजे जा चुके हैं न्यायिक हिरासत में नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में पुलिस टीम पर हमले और सरकारी वाहन में आगजनी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि अठारह फरवरी दो हजार चौबीस को रंगरा गांव में एक महिला का शव बरामद होने की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। इसी दौरान असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया तथा पुलिस के सरकारी वाहन में आग लगा दी थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना के संबंध में रंगरा […]

Noimg

पुलिस केंद्र नवगछिया में फरवरी माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

राम नवमी और ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश नवगछिया पुलिस केंद्र में बुधवार को फरवरी 2026 माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्षित पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, नवगछिया और बिहपुर के अंचल निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष तथा कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी राम नवमी और ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता […]

Noimg

म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने कहा, वायरल वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई नवगछिया म्यूटेशन यानी दाखिल-खारिज के नाम पर कथित अवैध वसूली से जुड़े दो वीडियो इन दिनों सामाजिक माध्यमों पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद इस्माइलपुर और गोपालपुर अंचल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पहला वीडियो इस्माइलपुर अंचल से जुड़ा हुआ है, जिसमें अंचलाधिकारी के चालक को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि यदि पैसे नहीं दिए जाते हैं तो म्यूटेशन खारिज कर दिया जाता है। वहीं दूसरा वीडियो गोपालपुर अंचल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें विक्रम कुमार नामक व्यक्ति अंचल कार्यालय के आसपास म्यूटेशन कराने […]

Noimg

टाटा मोटर्स के नाम पर बिक रहा नकली डीईएफ पकड़ाया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पुलिस ने छापेमारी कर चौहत्तर बाल्टियां की जब्ती, कॉपीराइट अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गोपाल ढाबा के पास एक दुकान में टाटा मोटर्स कंपनी के नाम पर नकली डीईएफ बेचे जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चौहत्तर बाल्टियां नकली डीईएफ जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक संजीव कुमार की शिकायत पर गोपालपुर थाना पुलिस ने कृष्णा कुमार की दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के समय दुकानदार का सहयोगी मोनू सिंह भी दुकान पर मौजूद था। तलाशी […]

Noimg

नवगछिया में तीन बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

संयुक्त अभियान चलाकर मिष्ठान दुकानों से बच्चों को छुड़ाया गया नवगछिया । जिला स्तरीय गठित धावा दल ने बुधवार को नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाकर तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई जीरो माइल चौक स्थित दो मिष्ठान दुकानों पर की गई। अभियान के दौरान बाबा विश्वनाथ मिष्ठान भंडार से दो बाल श्रमिक हिटलर कुमार और दिलवर कुमार को मुक्त कराया गया, जबकि जगदंबा मिष्ठान से गोलू कुमार को बाल श्रम से छुड़ाया गया। मुक्त कराए गए तीनों बच्चों को आगे की कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। धावा दल का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, परितोष कुमार सिंह, प्रभाशीष […]

Noimg

बिहपुर विधायक शैलेंद्र ने नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से की शिष्टाचार भेंट || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पटना में मुलाकात कर राज्यपाल पद संभालने पर दी शुभकामनाएं नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेंद्र ने बुधवार को पटना में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने उन्हें राज्यपाल का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं और उनसे संवाद कर मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक शैलेंद्र ने कहा कि नंदकिशोर यादव के लंबे राजनीतिक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण से सभी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों के विकास और संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में नई गति आई है। ऐसे समय में उनका नागालैंड का दायित्व संभालना प्रदेश और देश के लिए नई […]

Noimg

पशुपालक की पिटाई मामले में सत्रह दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

हाथ-पांव में प्लास्टर लगे पति को लेकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची, न्याय की लगाई गुहार नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा कठौतिया गांव में 22 फरवरी को हुई मारपीट की घटना के सत्रह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। घायल पशुपालक वरुण यादव का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। मारपीट में उनका एक हाथ और एक पैर टूट गया है तथा सिर पर भी गंभीर चोट आई है। घटना को लेकर घायल की पत्नी सुनीता देवी के आवेदन पर बिहपुर थाना में जितेंद्र यादव और इंदल कुमार यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित […]

Noimg

भागलपुर नगर निगम का विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर भागलपुर। भागलपुर नगर निगम के सभागार में महापौर की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को लेकर सामान्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी वित्तीय वर्ष का विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान महापौर ने पार्षदों और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रस्तुत बजट में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। खासकर जल निकासी व्यवस्था, सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सड़क प्रकाश व्यवस्था […]