Month: March 2026

Noimg

एकचारी दियारा में बबलू मंडल हत्याकांड का खुलासा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

चौबीस घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार, जमीन बटाई के विवाद में हुई थी हत्या भागलपुर। एकचारी थाना क्षेत्र के एकचारी दियारा में हुए बबलू मंडल हत्याकांड का पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि बबलू मंडल खेत में पटवन करने के लिए गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले का खुलासा करते हुए भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जमीन बटाई को […]

Noimg

चलती मोटरसाइकिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर के तिलका मांझी यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के आसानंदपुर चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के समय मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। जैसे ही मोटरसाइकिल से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं, दोनों सवार किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाते हुए वहां से हट गए। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरी मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक […]

Noimg

साठों गांव के पुराने कुएं में मिली मोटरसाइकिल, खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों ने देखा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ईशीपुर थाना क्षेत्र के साठों गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बगीचा स्थित एक पुराने कुएं में मोटरसाइकिल गिरी हुई पाई गई। खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों की नजर जब कुएं के अंदर पड़ी तो मोटरसाइकिल दिखाई देने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण कुएं से पानी निकालकर अपने खेतों का पटवन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं के अंदर पड़ी, जहां एक मोटरसाइकिल गिरी हुई दिखाई दी। मोटरसाइकिल देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना तुरंत ईशीपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही ईशीपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों […]

Noimg

घरेलू गैस को लेकर अफवाह से भागलपुर में मची अफरा-तफरी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

गैस एजेंसियों पर सुबह से लगी लंबी कतार, उपभोक्ताओं में दिखी बेचैनी भागलपुर। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी खबरों के बाद गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों का असर अब भागलपुर में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई गैस एजेंसियों के बाहर बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग अपना काम-काज छोड़कर सुबह-सुबह ही एजेंसियों पर पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर खड़े दिखाई दिए। कतार में लगे […]

Noimg

भागलपुर में 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना भागलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 14 मार्च को भागलपुर में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में बिजली विभाग से जुड़े मामले, बैंक से संबंधित विवाद, यातायात चालान सहित विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसके तहत भागलपुर व्यवहार न्यायालय में 20 पीठ, कहलगांव में 2 पीठ और नवगछिया में 5 पीठ का गठन किया जाएगा, जहां अलग-अलग प्रकार के मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर से […]

Noimg

रेल यात्रियों से लूट के मामले में संयुक्त कार्रवाई, दो महिला सहित कई आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। रेल यात्रियों से लूटपाट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आरपीएफएवं जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर दो महिलाओं समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद जलाल और लालबाबू सहित कुछ अन्य लोगों के घरों में तलाशी ली। इस दौरान वहां से दो पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, चांदी के कुछ आभूषण, लगभग 50 मोबाइल फोन, कई बैग, देसी हथियार तथा मादक पदार्थ तौलने वाली मशीन बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह रेल यात्रियों से लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार […]

Noimg

भागलपुर जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं : जिलाधिकारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । पिछले 10–11 दिनों से मध्य एशिया के कुछ खाड़ी देशों में उत्पन्न संकट को लेकर जिले में रसोई गैस की कमी होने की भ्रामक अफवाह फैलायी जा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भागलपुर जिले में रसोई गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने कहा कि जिले के लोगों को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि रसोई गैस की कमी से संबंधित भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। इस विषय को लेकर आज भागलपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शहर के सभी गैस वितरकों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी वितरकों ने […]

Noimg

अगस्त क्रांति के नायक अमर शहीद जुब्बा सहनी की 82वीं पुण्य तिथि मनाई गई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में बुधवार को चेतना सत्र के दौरान अगस्त क्रांति के महानायक अमर शहीद जुब्बा सहनी की 82वीं पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बलिदान को याद किया। क्रांतिकारी जुब्बा सहनी का जन्म वर्ष 1906 में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता पांचू सहनी एक गरीब मछुआरे थे। गन्ना मिल के एक निरीक्षक द्वारा की जा रही ज्यादती का उन्होंने जोरदार विरोध किया, जिसके कारण उन्हें अंग्रेजी शासन के दमन का सामना करना पड़ा। अपने चचेरे भाई बांगुर सहनी के साथ वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर […]

Noimg

लूडो का खेल बना जानलेवा, खेल के दौरान चली गोली; ऋषभ झा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में लूडो खेलने के दौरान हुई ऋषभ झा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, एक खोखा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 9 मार्च की शाम ऋषभ झा को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मायागंज अस्पताल) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मृतक ऋषभ झा अपने […]

Noimg

राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में नवगछिया की बेटी गरिमा चौधरी का चयन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया की प्रतिभाशाली बेटी गरिमा चौधरी ने नृत्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रसिद्ध नृत्य प्रतियोगिता इंडियाज बेस्ट डांसर के पांचवें सत्र में उनका चयन देश के शीर्ष 30 प्रतिभागियों में हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक चरण में देशभर से प्रतिभागियों का चयन सामाजिक माध्यम इंस्टाग्राम के जरिए किया गया था, जिसमें गरिमा चौधरी का चयन पहले शीर्ष 60 प्रतिभागियों में हुआ। इसके बाद आयोजित चयन चरण में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 30 में स्थान प्राप्त किया। अब 12 मार्च को होने वाले अगले चरण में वे शीर्ष 15 में पहुंचने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। गरिमा चौधरी वर्तमान में दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय विज्ञान विहार में कक्षा 12 की छात्रा […]