Month: March 2026

Noimg

आर्म्स अधिनियम मामले में आरोपी को दो वर्ष की सश्रम कारावास की सजा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया व्यवहार न्यायालय ने अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी पाए गए आरोपी को दो वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय ने आर्म्स अधिनियम के एक मामले की सुनवाई करते हुए रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला निवासी सातो मंडल को दोषी ठहराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा थाना की पुलिस ने छापेमारी के दौरान भीमदास टोला से आरोपी सातो मंडल को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए आर्म्स अधिनियम के तहत दो […]

Noimg

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घोषित किया इनाम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने इनाम की घोषणा की है। भागलपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार ने कई वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित किया है, ताकि उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा निवासी कुख्यात छोटुआ के भाई रौशन यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। रौशन यादव छह संगीन आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद इनाम की स्वीकृति प्रदान की गई। […]

Noimg

कुमार मिलन सागर सोनपुर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के दुर्गा स्थान रोड निवासी तथा जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर को पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल अंतर्गत मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका यह मनोनयन अजय कुमार मंडल की अनुशंसा पर किया गया है। जानकारी के अनुसार यह मनोनयन ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सोनपुर डिवीजन के अंतर्गत मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति में किया गया है। यह मनोनयन सत्र 15 अगस्त 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कुमार मिलन सागर ने सांसद अजय कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान तथा […]

Noimg

नवगछिया में नकली सामान बनाने और बेचने का खुलासा, दुकान में छापेमारी कर मशीन व ब्लेड जब्त || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया बाजार में नकली सामान बनाकर बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार काउंटर सेटिंग में संचालित विश्वकर्मा एग्रो स्टील नामक दुकान में एक कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नकली सामान तैयार कर बाजार में बेचे जाने की शिकायत कंपनी को मिली थी। शिकायत के बाद कोलकाता से कंपनी के अधिकारियों की टीम नवगछिया पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में संबंधित दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जांच में सामने आया कि कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नकली उत्पाद तैयार कर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पृथ्वी प्रोडक्ट कंपनी के नाम से संबंधित ब्लेड बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह ब्लेड नकली तरीके से तैयार […]

Noimg

सबौर हाई स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, शहनवाज हुसैन बोले – खेल से बढ़ता है भाईचारा और युवाओं को मिलता है अवसर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर स्थित सबौर उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान शहनवाज हुसैन ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे समाज में भाईचारा और आपसी एकता मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर खेलकूद में ध्यान लगाना चाहिए। खेल के माध्यम से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि […]

Noimg

प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सयाम रजा ने सुल्तानगंज थाना का पदभार संभाला, अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, थाना के अधिकारी व पुलिसकर्मी, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू सहित जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर सहयोग आवश्यक है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। Chanchal Jha

Noimg

भागलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त के साथ जा रहे थे तभी बदमाशों ने बरसाई गोली ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ताजा मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र के त्रिमोहन चौक के पास का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शेरमारी बाजार निवासी 35 वर्षीय ऋषभ झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात ऋषभ झा अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान त्रिमोहन चौक के पास स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और बाइक चला रहे सौरभ को रुकने का इशारा किया। हालांकि सौरभ ने बाइक नहीं रोकी […]