Month: March 2026

Noimg

नाथनगर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दूध कंटेनर पलटा, चालक की मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी बायपास मोड़ के आगे सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दूध से भरा कंटेनर पलट गया, जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दूध से भरा कंटेनर लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर सड़क पर पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों […]

Noimg

खेत में पटवन करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां लगने से मौत. || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र के गंगा पार एकचारी दियारा में खेत में पटवन (सिंचाई) करने गए एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान बबूल मंडल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बबूल मंडल गंगा पार एकचारी दियारा स्थित अपने खेत में पटवन करने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को तीन गोलियां मारी गईं। एक गोली उसके सीने में, […]

Noimg

हबीबपुर व मधुसूदनपुर थानों में नए थानाध्यक्षों ने संभाला पदभार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सफदर अली ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इधर मसुदनपुर थाना में भी नए थानाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार मंडल ने योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी […]

Noimg

चांदो सौदागर के अभिनय में निभाष चंद्र मोदी ने दर्शकों का मन मोहा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का भव्य आगाज़, बिहुला-विषहरी नाटक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड स्थित मुक्त आकाश स्टेडियम में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का भव्य आगाज़ किया गया। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार तथा कला-संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत संगीत संध्या से हुई, जिसमें शहर के कई चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया। महोत्सव के पहले दिन भागलपुर की प्रसिद्ध नाट्य संस्था कृष्णा क्लब की ओर से अंग जनपदीय लोकधरोहर पर आधारित बिहुला-विषहरी नाटक का मंचन किया गया। मंजूषा कला की लोकगाथा पर आधारित इस नाटक को […]

Noimg

सबौर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । सबौर महाविद्यालय, सबौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रभारी प्राचार्य को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं और महिला शिक्षकेत्तर कर्मियों ने मिलकर केक काटकर महिला दिवस मनाया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन ने सभी महिला शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अनिता कुमारी ने कहा कि महिला दिवस महिला सशक्तिकरण की पहचान है। वहीं डॉ. रंजना कुमारी ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। डॉ. बी. नूरजहां ने कहा कि यह दिवस […]

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय नवगछिया में बैठक || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । व्यवहार न्यायालय नवगछिया में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवगछिया पुलिस जिला के सभी थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए और लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी ने की। इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय सह एसडीजेएम एवं लोक अदालत के सचिव दीपक कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन […]

Noimg

चार साल से लापता युवक का वीडियो सामने आने के बाद परिजन पहुंचे नवगछिया, तलाश जारी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । चार साल से लापता एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उसके परिजन उत्तर प्रदेश से नवगछिया पहुंच गए हैं और युवक की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। परिजन वीडियो में दिख रहे युवक को अपना गुमशुदा भाई रमेश कुमार बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली जिला अंतर्गत काजीपुरा गांव निवासी रमेश कुमार 7 जून 2022 को काम की तलाश में घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में स्थानीय थाना में गुमशुदगी की सूचना भी दी गई थी। इसके बावजूद चार […]

Noimg

देवकांत और विश्वजीत उर्फ लक्की का अंडर-23 टीम में चयन, नवगछिया क्रिकेट एकेडमी में खुशी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-23 सीनियर पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन का आयोजन 10 मार्च से भागलपुर के सैंडिस मैदान में शुरू होगा। इस प्रतियोगिता के लिए नवगछिया क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ियों का चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार सधवा गांव निवासी देवकांत का चयन बांका अंडर-23 टीम में किया गया है। देवकांत दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज हैं और अपनी गेंदबाजी से कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं नवगछिया क्रिकेट एकेडमी के ही खिलाड़ी विश्वजीत कुमार उर्फ लक्की का चयन भागलपुर अंडर-23 टीम में हुआ है। लक्की एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और लगातार अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों […]