Month: March 2026

Noimg

बिहपुर में युवक ने देसी कट्टा से की फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव से एक युवक का देसी कट्टा से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक खुलेआम गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान की जा रही है सूत्रों के हवाले से युवक गौरीपुर गांव का ही रहने वाला है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया के जगतपुर में करंट से युवक की दर्दनाक मौत, नीलगाय पकड़ने के लिए बिछाए तार ने ली जान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके में एक हृदयविदारक हादसा हुआ। करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज़ की तरह सुबह अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने के बाद जब करण घर लौट रहे थे, तो रास्ते में उनका पैर फिसल गया। संतुलन बनाने के लिए उन्होंने पास में पड़े एक नंगे तार को पकड़ लिया, जिसमें उन्हें पता नहीं था कि बिजली का करंट दौड़ रहा है। करंट लगते ही करण जोर-जोर से चीखने लगे और उनके शरीर से धुआं उठता दिखाई दिया। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान […]

Noimg

नवगछिया में महिला पर दुकान में छेड़खानी का आरोप, पांच नामजद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दुकान में घुसकर कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ छेड़खानी की और मारपीट की। पीड़िता ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता के अनुसार, वह जिरोमाइल में दुकान चला रही थी। इसी दौरान तेतरी के मनीष कुमार दास, लड़डु कुमार दास, विश्वमणी दास, प्रिंस कुमार दास और विकास दास दुकान में आए। सभी ने मुंह पर गमछा लपेट रखा था। उन्होंने चाय की मांग की। जब पीड़िता ने उन्हें कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, तो विश्वमणी दास ने दुकान के बक्से से 10 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और छेड़खानी की। साथ ही जान से […]

Noimg

बच्चा चोरी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट: एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । 6 मार्च 2026 को खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम अठगामा में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बच्चा चोर बताकर अफवाह फैलाने के बाद कुछ ग्रामीणों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 59/26 दर्ज की गई, जिसमें धारा 191(2), 191(3), 127(2), 118(1), 74, 109 बीएनएस और 3 एससी/एसएटी एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई की गई। इस कांड में संलिप्त अभियुक्त मो यूनूस, पिता मो नदीम, निवासी बड़ी अठगामा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नवगछिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बिना […]

Noimg

रंगदारी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे वादी नवीन पासवान ने गोपालपुर थाना को सूचना दी कि संजय यादव, विष्णु यादव एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। जब उन्होंने रंगदारी देने से मना किया तो आरोपियों ने हथियार के बट तथा लाठी-डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने वादी के पॉकेट से 5,000 रुपये […]

Noimg

भागलपुर सेंट्रल जेल के कैदी की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो जाने से मामला चर्चा में आ गया है। मृतक कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक कैदी की पहचान बेगूसराय जिले के बिहट निवासी भोला सिंह के पुत्र राजीव कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव कुमार हत्या के एक मामले में पिछले लगभग सात वर्षों से भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद था। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम अचानक राजीव कुमार को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने के कारण उनकी तबीयत तेजी […]

Noimg

“नीतीश जी बिहार न छोड़ें, महागठबंधन में आकर फिर से चुनाव कराएं” – अजीत शर्मा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के महज तीन महीने बाद राज्य की राजनीति में आए बड़े बदलाव ने जनता के जनादेश पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बिहार की जनता के विश्वास के साथ बड़ा धोखा है। अजीत शर्मा ने कहा कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता से वोट नीतीश कुमार के चेहरे पर मांगे गए थे। लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करते हुए मतदान किया था, लेकिन अब उनका बिहार की सक्रिय राजनीति छोड़कर राज्यसभा जाना जनता की भावनाओं के साथ विश्वासघात […]

Noimg

अदाणी पावर प्लांट में सुरक्षा दिवस के साथ 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में शनिवार को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत सुरक्षा दिवस कार्यक्रम के साथ की गई। इस अवसर पर प्लांट परिसर में सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट परिसर में सुरक्षा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद परियोजना प्रमुख ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि किसी भी औद्योगिक परियोजना की सफलता तभी संभव है जब वहां काम करने वाले सभी लोग सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन […]

Noimg

बिहार दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने की तैयारी, समीक्षा भवन में हुई अहम बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले में बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार दिवस को सफल एवं आकर्षक ढंग से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, भागलपुर द्वारा पिछले वर्ष आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया और उससे जुड़े अनुभवों व सुझावों पर भी चर्चा की गई, ताकि इस वर्ष का आयोजन और अधिक बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा […]