Month: March 2026

Noimg

मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत, चार लोगों पर हत्या का आरोप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के रिवरसाइड इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार सन्हौला थाना क्षेत्र के रिवरसाइड निवासी चंदन कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया है कि वह स्व. सुभाष मंडल का पुत्र है और अपने परिवार के साथ उसी इलाके में रहता है। चंदन कुमार के अनुसार 6 मार्च की रात करीब आठ बजे उसकी मां घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान […]

Noimg

फोरलेन निर्माण में डायवर्सन नहीं बनने पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, प्रशासन से की मांग || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर–मुंगेर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन नहीं बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को एकजुट होकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घंटों सड़क जाम कर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग द्वारा डायवर्सन की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन नहीं बनाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर शनिवार दोपहर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम करते हुए जिला प्रशासन और फोरलेन निर्माण से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। खड़िया पिपरा के मुखिया संजय कुमार सिंह और जिला परिषद […]

Noimg

सुल्तानगंज प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू, पहले दिन दो उम्मीदवारों ने भरा पर्चा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड में होने वाले पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन धांधी बेलारी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज प्रखंड में कुल सात पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इनमें धांधी बेलारी पैक्स, उधाडीह पैक्स, गनगनिया पैक्स, श्रीरामपुर पैक्स, भवनाथपुर पैक्स, जहांगीरा पैक्स तथा मसदी पैक्स शामिल हैं। नामांकन के पहले दिन धांधी बेलारी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दिलिप यादव और दीपक कुमार ने सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा […]

Noimg

अमेरिका–ईरान तनाव की मार से भागलपुर के बुनकर बेहाल, 25 करोड़ का सिल्क ऑर्डर रद्द || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब भारत के व्यापार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इसका सबसे बड़ा असर बिहार के भागलपुर की प्रसिद्ध सिल्क इंडस्ट्री पर पड़ा है। विश्व प्रसिद्ध “सिल्क सिटी” भागलपुर के बुनकर इस अंतरराष्ट्रीय संकट से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। भागलपुर में तैयार होने वाले सिल्क उत्पादों की मांग देश के बड़े बाजारों के साथ-साथ अमेरिका और खाड़ी देशों में भी रहती है। लेकिन मौजूदा हालात के कारण व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। स्थानीय बुनकरों के अनुसार हाल ही में करीब 25 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे बुनकरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। […]

Noimg

भूमि व राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बिहपुर ब्लॉक में रविवार को लगेगा शिविर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर:भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय बिहपुर परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की मौजूदगी रहेगी। शिविर में नवगछिया डीसीएलआर शैलेंद्र सिंह, बिहपुर अंचलाधिकारी (सीओ) लवकुश कुमार तथा अंचल के राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान बिहपुर अंचल से संबंधित भूमि एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार ने बताया कि शिविर में केवल बिहपुर अंचल क्षेत्र से संबंधित मामलों की ही सुनवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए […]

Noimg

जल और स्वच्छता को लेकर बनाया जा रहा है जल समाधान केंद्र || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

जिलाधिकारी ने किया मुआयना दिए आवश्यक निर्देश भागलपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के भू तल पर जल और स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जल समाधान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल भागलपुर के कर्मी वहां तैनात किए जाएंगे और जल तथा स्वच्छता से संबंधित जो भी शिकायतें या सूचना प्राप्त होगी उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का भ्रमण कर स्थल का मुआयना किया तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पश्चिमी प्रमंडल तथा पूर्वी प्रमंडल, भागलपुर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाए, ताकि आम लोगों […]

Noimg

महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने पर डोमन को प्रधान लिपिक का प्रभार सौंपा गया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में प्रधान लिपिक महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य ने कार्यालय लिपिक डोमन को प्रधान लिपिक का प्रभार सौंपा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य ने औपचारिक रूप से डोमन को प्रधान लिपिक का कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर अनिल कुमार मंडल, शिक्षक प्रतिनिधि अमरजीत प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी मोहम्मद खालिद महमूद, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह तथा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और कार्यालय के लिपिक उपस्थित थे। डोमन के प्रधान लिपिक का प्रभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों […]

Noimg

दोहरे हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, कई नामजद व 10 अज्ञात पर आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:दोहरे हत्याकांड मामले में मृतक नीरज कुमार के भाई श्याम मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्याम मंडल खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के भौरकाठ गांव निवासी स्वर्गीय अनिल मंडल के पुत्र हैं। दर्ज प्राथमिकी में परवत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा निवासी देवो मंडल, उसकी पत्नी संजो देवी, पुत्र अखिलेश उर्फ रूबल, मिथलेश, सुशील, नीतीश, देवो मंडल का भतीजा धर्मवीर मंडल तथा गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी विजय मंडल सहित 10 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। श्याम मंडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका भाई नीरज कुमार चार मार्च को अपने साथियों आदेश उर्फ अजय कुमार और गुलशन कुमार के साथ हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से होली खेलने के लिए इस्माइलपुर […]

Noimg

मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को बालेश्वर यादव ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि परमानंद महतो तथा छह–सात अन्य लोगों ने उनके भाई विकास यादव के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल विकास यादव का इलाज कराया गया। मामले को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कांड का अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने रामनगर बिंदटोली निवासी परमानंद महतो, विनोद महतो, सौरव कुमार और सम्राट कुमार को गिरफ्तार कर लिया। […]