June 18, 2026
Bhagalpur: जन सहयोग सह कल्याण शिविर के दूसरे दिन उमड़ी आमजनों की भीड़, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113भागलपुर । आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी 16 प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सहायता काउंटरों पर लोगों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए, वहीं कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, मनरेगा, जीविका, पंचायत राज सहित विभिन्न विभागों के सहायता काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने आमजनों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत […]