Month: June 2026

Naugachia: मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रंगरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । रंगरा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को वादी संजय कुमार ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया कि शाम के समय खेत से लौटने के दौरान भीमदास टोला हटिया के समीप गौतम कुमार और बाबू साहेब ने उन्हें रोक लिया तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद रंगरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। […]

Naugachia: ट्रक चालक से डरा-धमकाकर रुपये वसूलने का आरोप, प्रशिक्षु दरोगा निलंबित; रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से कथित रूप से डरा-धमकाकर रुपये वसूलने के आरोप में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद एक प्रशिक्षु दरोगा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात तीन गृहरक्षकों के विरुद्ध भी निलंबन की अनुशंसा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि 14 जून की रात वह कटिहार से ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश लौट रहा था। इसी दौरान रंगरा थाना क्षेत्र में गश्ती पुलिसकर्मियों ने उसका वाहन रोक लिया। चालक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहले उस पर एक बाइक सवार को धक्का मारने […]

राजगीर मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साधु गिरफ्तार; झुनकिया बाबा मंदिर पहुंची SIT –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बिहारशरीफ/राजगीर: नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित झुनकिया बाबा मंदिर के पास दो युवकों की कथित मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) भी सक्रिय हो गया है और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंज बिहारी शरण (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अयोध्या के गोला घाट मंदिर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में झुनकिया बाबा मंदिर परिसर में रह रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मामला उस समय चर्चा में आया […]

Naugachia: सोई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : छत पर सोई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया गया कि 18 जून को वादी द्वारा खरीक थाना में आवेदन देकर सूचना दी गई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीती रात्रि अपने घर की छत पर सो रही थी. इसी दौरान खरीक थाना के अंभो के सूरज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के संबंध में अभियुक्त के परिजनों से शिकायत करने पर वादी एवं उनके परिवार के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई. प्राप्त आवेदन के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई. पुलिस ने आरोपित सूरज कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में […]

Naugachia: ससुराल में बंधक बनाकर मारपीट मामले में एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध, अन्य आरोपितों की तलाश जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया थाना क्षेत्र के चांदनगर गांव में दामाद को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। वहीं मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 जून को मो. शाहिद उर्फ जूलो ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनके भांजे कैशर को उसके ससुराल चांदनगर में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को जख्मी हालत में ससुराल पक्ष के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस द्वारा घायल युवक को […]

Naugachia:खेल-खेल में 9 वर्षीय बच्चे के गले में फंसा सिक्का, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में खेल-खेल में एक 9 वर्षीय बालक के गले में सिक्का फंस जाने से अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनिया गांव निवासी अभिषेक कुमार (9 वर्ष), पिता ललन ठाकुर, गुरुवार को घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसने खेलते-खेलते एक सिक्का अपने मुंह में रख लिया। अचानक सिक्का उसके गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना के बाद बालक जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगा। बच्चे की हालत […]

Naugachia: प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, भाजपा ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया द्वारा “बारह साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन के मुख्य वक्ता बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ देश […]

Noimg

मुजफ्फरपुर: चलती बिजली विभाग की गाड़ी में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से SDO, दो JE और कर्मी की जान बची – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

हरपुर स्कूल के पास बिजली के बंदरा खंड पर रविवार देर शाम हादसा हो गया, जब बिजली विभाग की एक मोबाइल सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सहायक विद्युत उपकरण (एसडीओ), दो जूनियर इंजीनियर (जेई) और एक मानव बल सवार थे, जो बिजली के गिरे हुए तार का निरीक्षण करने जा रहे थे। इसी दौरान ऑटोमोबाइल के वास्तुशिल्प भागों से अचानक धुएं और आग की लपटें की वापसी। क्लासिक क्लासिक ने तत्काल स्थिति को भांप लिया और जोर-जोर से चिल्लाकर गाड़ी रुकवाई। चालक ने समय पर वाहन रोक दिया, जिसके बाद सभी अधिकारी और सैन्यकर्मी सुरक्षित बाहर निकल आये। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी और […]

Naugachia: खरीक मारहडीह गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के मारहडीह गांव में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पटेल ऋषिदेव (20 वर्ष), पिता मनोज ऋषिदेव, निवासी मराडीह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव गांव के ही एक पड़ोसी के घर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि जिस घर में युवक की मौत हुई, वहां मौजूद लोग घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसकी […]

Noimg

सीवान: नगर परिषद का बड़ा एक्शन, सड़क पर खड़ी ओला कंपनी की दर्जनों बाइक जब्त – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

सीवान के महादेवा ओपी क्षेत्र स्थित महादेवा मोहल्ले में गुरुवार को नगर परिषद ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर अवैध रूप से खड़ी ओला कंपनी की दर्जनों दोपहिया गाड़ियों को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। लोगों ने बताया था कि मुख्य सड़क लंबे समय से पार्किंग में तब्दील हो चुकी थी, जिससे जाम की स्थिति और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई शुरू की। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर बालेश्वर राय और अतिक्रमण प्रभारी अक्षत रौशन ने किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। जांच में पाया गया कि […]