Month: June 2026

Saharsa: बिना गड़बड़ी के कैसे हो प्रतियोगिता परीक्षा ? – शक्ति कुमार यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आज के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या केवल बेरोजगारी नहीं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर बढ़ती अनिश्चितता भी है। प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के सपनों और करियर से सीधे जुड़ी होती हैं। लाखों छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम कर इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में यदि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी, पेपर लीक, तकनीकी त्रुटियां, भर्ती में देरी या अन्य अनियमितताएं सामने आती हैं, तो इसका प्रभाव केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं रहता, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास और व्यवस्था पर उनके विश्वास को भी प्रभावित करता है। एक छात्र के तौर पर मेरी चिंता किसी राजनीतिक दल या सरकार की आलोचना करना नहीं है, बल्कि उन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना है जो लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता […]

Saharsa: लोकसंत बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाईं के गायन से जुड़ी दुर्लभ पांडुलिपि मिली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

संस्कृत साहित्य की अमूल्य धरोहर भी हुई चिन्हित सहरसा । भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘ज्ञान भारतम मिशन’ परियोजना के अंतर्गत सहरसा जिले में चलाए जा रहे प्राचीन पांडुलिपि सर्वेक्षण एवं संकलन अभियान के प्रथम चरण का सफल समापन 15 जून को हो गया। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत जिले में चार हजार से अधिक अति प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देशन एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण अभियान चलाया। अभियान के अंतिम दिन जिले के तीन अलग-अलग स्थानों से एक हजार से […]

Noimg

Purnia: प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में 142 आवेदन प्राप्त, 16 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 18 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को अमौर प्रखंड परिसर में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों से संबंधित आवेदन जमा किए। शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त सभी आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक एवं […]

Noimg

Purnia: प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में 246 आवेदन प्राप्त, 52 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 18 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को धमदाहा प्रखंड परिसर में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम नागरिक पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को लेकर आवेदन जमा किए। शिविर के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, धमदाहा ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का […]

Noimg

Purnia: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जिलाधिकारी ने दिया प्रशासनिक प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया संवाददाता। पूर्णिया जिले में भ्रमण पर आए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, चुनाव प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा विकास परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्णिया जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक संरचना एवं जिले की विशेष चुनौतियों से प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सीमांचल क्षेत्र का महत्वपूर्ण जिला होने के कारण पूर्णिया को बाढ़, सुखाड़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों का नियमित सामना करना पड़ता है, जिसके लिए प्रशासन को हमेशा तैयार रहना पड़ता है। जिलाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते […]

Noimg

Purnia: रामनगर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का महापौर विभा कुमारी ने किया शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के रामनगर में मंगलवार की रात आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर एवं टॉस कर किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा स्वयं बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें […]

Purnia: जनकल्याण सहयोग शिविर में पहुंचे विधायक विजय खेमका, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । पूर्णिया ईस्ट प्रखंड परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का बुधवार को सदर विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों एवं आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं पूर्णिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में विधायक विजय खेमका ने नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सहयोग शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक ही सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें […]

Purnia: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा : पीयूष पुजारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा सोमवार को पूर्णिया जिला मुख्यालय में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध तथा प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन पूर्णिया महानगर अध्यक्ष सभी अहमद ने किया। वक्ताओं ने राज्य एवं देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने कहा कि आज देश और राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, […]

Purnia: टीकापट्टी को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को राष्ट्रवादी जनता पार्टी का  समर्थन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । राष्ट्रवादी जनता पार्टी (आरजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अधिवक्ता अनिल भारती ने पूर्णिया जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र टीकापट्टी को प्रखंड का दर्जा देने की मांग का जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले कई दशकों से प्रशासनिक उपेक्षा का सामना कर रही है और अब टीकापट्टी को उसका अधिकार मिलना चाहिए। जारी बयान में अनिल भारती ने कहा कि टीकापट्टी केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक चेतना, अध्यात्म, शिक्षा और जनसंघर्ष की गौरवशाली विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है। यहां की जनता वर्षों से प्रखंड बनाने की मांग उठाती रही है और यह मांग पूरी तरह […]

CM सम्राट चौधरी का अपराधियों को संदेश: ‘बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, 48 घंटे में मिलेगा जवाब’  – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी और अपराधियों को राज्य छोड़ना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी पुलिस को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपने बयान में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल में नेतृत्व है, वैसे ही बिहार में भी सरकार अपराध के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य में […]