5
(1)

पूर्णिया । राष्ट्रवादी जनता पार्टी (आरजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अधिवक्ता अनिल भारती ने पूर्णिया जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र टीकापट्टी को प्रखंड का दर्जा देने की मांग का जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले कई दशकों से प्रशासनिक उपेक्षा का सामना कर रही है और अब टीकापट्टी को उसका अधिकार मिलना चाहिए।

जारी बयान में अनिल भारती ने कहा कि टीकापट्टी केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक चेतना, अध्यात्म, शिक्षा और जनसंघर्ष की गौरवशाली विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है। यहां की जनता वर्षों से प्रखंड बनाने की मांग उठाती रही है और यह मांग पूरी तरह न्यायोचित तथा जनहित में है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, बाढ़ की समस्या और प्रशासनिक दूरी के कारण लोगों को सरकारी कार्यालयों एवं योजनाओं का लाभ लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रखंड मुख्यालय दूर होने के कारण आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

आरजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करना चाहती है तो टीकापट्टी को अविलंब प्रखंड का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि टीकापट्टी को प्रखंड बनाने के लिए आवश्यक सर्वेक्षण, अधिसूचना और प्रशासनिक प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ लाख से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र को अब और प्रतीक्षा कराने का कोई औचित्य नहीं है।

अनिल भारती ने कहा कि राष्ट्रवादी जनता पार्टी की पूर्णिया जिला इकाई एवं सीमांचल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट हैं और लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास का अधिकार हर क्षेत्र को समान रूप से मिलना चाहिए और किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने पूर्णिया के सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, किसान संगठनों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे टीकापट्टी को प्रखंड बनाने की इस जनभावना का समर्थन करें और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

आरजेपी नेताओं का कहना है कि टीकापट्टी को प्रखंड का दर्जा मिलने से प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी, सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा तथा सीमांचल क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण इलाके के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: