Month: June 2026

Noimg

Purnia: सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नीरपुर पंचायत सरकार भवन में अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आगामी सहयोग शिविर को लेकर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को धमदाहा अनुमंडल के नीरपुर पंचायत सरकार भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान सहयोग शिविर के लिए प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि नागरिकों द्वारा सहयोग शिविर […]

Noimg

Purnia: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बनमनखी प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय प्रदर्शन, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल पूर्णिया । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को बनमनखी प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के माध्यम से राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, शंकर ब्रह्मचारी, संजय यादव, सुबोध यादव, मुन्ना टुडू, मजहर आलम, संजीव यादव, अरुण मंडल सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरना को संबोधित करते […]

Purnia: भाजपा सहयोग कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन – GS NEWS पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित “सहयोग कार्यक्रम” के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी, जिसे गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कहा गया कि संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से ही पार्टी की जनसेवा की भावना मजबूत होती है तथा संगठन का विस्तार संभव […]

Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक विजय खेमका ने चलाया जनसंपर्क अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजन संवाद और विकास पथ यात्रा में लिया भाग पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं क्षेत्र भ्रमण अभियान के तहत पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक विजय खेमका ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क, प्रबुद्धजन संवाद, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विकास पथ यात्रा के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित किया। अभियान की शुरुआत शहर के माधोपाड़ा स्थित तेजो प्लास्ट कुटीर उद्योग इकाई के भ्रमण से हुई, जहां विधायक ने कम लागत वाले आधुनिक उपकरणों के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद रजनी चौक स्थित आर्ट गैलरी पहुंचकर उन्होंने स्थानीय चित्रकारों, कलाकारों एवं […]

Purnia: चंपानगर अग्निकांड पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए सांसद पप्पू यादव, एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

यूको बैंक अधिकारियों से ऋण में राहत देने का किया आग्रह पूर्णिया। चंपानगर बाजार में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित चौधरी बंधुओं के परिवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आर्थिक सहायता प्रदान कर नई उम्मीद जगाई है। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही यूको बैंक के अधिकारियों से बातचीत कर ऋण भुगतान में राहत देने का भी आग्रह किया। ज्ञात हो कि चंपानगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित चंपानगर बाजार में मुकेश चौधरी एवं विशाल चौधरी की हार्डवेयर दुकान में हाल ही में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में दुकान में रखे हार्डवेयर सामान, मोटर, रंग निर्माण मशीन, चापाकल, […]

Purnia: भाजपा सहयोग कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित “सहयोग कार्यक्रम” के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी, जिसे गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कहा गया कि संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से ही पार्टी की जनसेवा की भावना मजबूत होती है तथा संगठन का विस्तार संभव हो पाता है। […]

Naugachia: आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को तीन वर्ष की सजा – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पर न्यायालय का फैसला, जुर्माना भी लगाया गया   नवगछिया। नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अभिषेक आनंद की अदालत ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोषी पाए गए अभियुक्त को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है।   दोषी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी पूजो यादव उर्फ पूजवा यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2025 में उसे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। मामले की सुनवाई […]

Noimg

Naugachia: विक्रमशिला बेली ब्रिज बना राहत या नई मुसीबत? – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

पांच घंटे तक जाम में फंसे लोग, नाव सेवा बहाल करने की उठी मांग   नवगछिया। भागलपुर और उत्तर बिहार को जोड़ने वाली जीवनरेखा विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थान पर बनाए गए बेली ब्रिज से छोटे वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। करीब एक माह तक आवागमन बाधित रहने के बाद सड़क संपर्क बहाल तो हो गया, लेकिन अब वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था और वाहनों के अत्यधिक दबाव ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि नवगछिया से भागलपुर की दूरी तय करने में लोगों को चार से पांच घंटे तक जाम का सामना करना पड़ रहा है।   सोमवार को सुबह से ही पुल के दोनों […]

Naugachia: फ्रेंडशिप कप के फाइनल में पहुंची सोनू इलेवन कटिहार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत, आज ECCN-11 से होगी खिताबी भिड़ंत   नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोनू इलेवन कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोशन इलेवन फारबिसगंज और सोनू इलेवन कटिहार आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशन इलेवन फारबिसगंज की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। जवाब में सोनू इलेवन कटिहार ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर […]

Naugachia फ्रेंडशिप कप के फाइनल में पहुंची सोनू इलेवन कटिहार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत, आज ECCN-11 से होगी खिताबी भिड़ंत नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोनू इलेवन कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोशन इलेवन फारबिसगंज और सोनू इलेवन कटिहार आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशन इलेवन फारबिसगंज की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। जवाब में सोनू इलेवन कटिहार ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला […]