Month: June 2026

Bhagalpur: कैंसर से जूझ रहे शिक्षक के सामने जीवन का संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मायागंज अस्पताल में भर्ती, 13 वर्षीय बेटी ही एकमात्र सहारा भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में एक शिक्षक कैंसर से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनका इलाज भी कठिन दौर से गुजर रहा है। जानकारी के अनुसार शिक्षक की पत्नी का चार वर्ष पूर्व हृदयाघात से निधन हो गया था। पिछले डेढ़ वर्ष से वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उनकी 13 वर्षीय बेटी श्वेता कुमारी ही उनका एकमात्र सहारा बनी हुई है। बताया जाता है कि शिक्षक की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और परिवार का गुजारा भी दूसरों की मदद पर निर्भर है। ऐसे में […]

Bhagalpur: ड्यूटी के बाद सोए डायल-112 जवान की संदिग्ध मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सुबह नहीं खुली आंखें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र में डायल-112 सेवा में तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान दरभंगा निवासी सिपाही आलोक रंजन के रूप में हुई है, जो सबौर में किराये के मकान में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार आलोक रंजन ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे पर लौटे थे। भोजन करने के बाद वह सोने चले गए। बुधवार सुबह जब सहकर्मियों ने उन्हें ड्यूटी के लिए जगाने का प्रयास किया तो कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार आवाज लगाने और संपर्क करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर […]

Bhagalpur: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय परियोजना के लिए उचित मुआवजे की मांग भागलपुर। कहलगांव प्रखंड के अंतिचक पंचायत में प्रस्तावित विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं उससे जुड़ी परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का स्थानीय किसानों ने विरोध किया। किसानों ने अपनी जमीन के बदले उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि वर्तमान बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम है। उनका आरोप है कि कृषि भूमि ही उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है और कम मुआवजे पर जमीन देने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोधी […]

Bhagalpur: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, पेट दर्द के बाद रास्ते में तोड़ा दम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी भागलपुर। सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत अंतर्गत हसनपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतका की पहचान हसनपुर निवासी मनोज बिंद की 17 वर्षीय पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार अंजनी पढ़ाई में मेधावी छात्रा थी और आगे स्नातक में नामांकन की तैयारी कर रही थी। मंगलवार रात उसने घर में भोजन बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाया। इसी दौरान अचानक उसके पेट में […]

Bhagalpur: महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सुल्तानगंज और शाहकुंड प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड मुख्यालय परिसर में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। सुल्तानगंज में धरना का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव तथा शाहकुंड में प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु एवं राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से […]

Bhagalpur: वीरो सिंह की वीरता ने बचाई थी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बिहपुर सत्याग्रह के अग्रणी सेनानी का 61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया भागलपुर । बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद में स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह का 61वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह संघर्ष मंच के संयोजक सुजीत कुमार सुमन के नेतृत्व में किया गया। वीरो सिंह के पुत्र हरेराम सिंह ने बताया कि 9 जून 1965 को बिहपुर सत्याग्रह की 35वीं वर्षगांठ पर स्वराज आश्रम में दिए गए अपने अंतिम ओजस्वी संबोधन के बाद उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली थी। आजादी के बाद भी उनका अधिकांश समय स्वराज आश्रम में ही बीता और उनकी इच्छा थी कि अंतिम समय इसी ऐतिहासिक स्थल पर बीते। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में वीरो सिंह के योगदान को […]

Bhagalpur: जाह्न्वी चौक से अगुवानी सेतू तक बनेगा 50 किमी लंबा गंगा बांध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

डीपीआर तैयार करने के निर्देश, बाढ़-कटाव से सुरक्षा के साथ मिलेगा वैकल्पिक मार्ग भागलपुर । विक्रमशिला सेतू के पास जाह्न्वी चौक/राघोपुर से सीधे अगुवानी सेतू तक लगभग 50 किलोमीटर लंबे गंगा बांध निर्माण की योजना पर काम तेज हो गया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम पटना में पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र और परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रस्तावित परियोजना को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सर्वे कराने और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को एक अतिरिक्त एवं बायपास सड़क का विकल्प […]

Purnia: वृहद आश्रय गृह से पांच नाबालिग फरार, चार बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurPurnia NewsDESK 1130

  एक की तलाश जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कटिहार। जिले के वृहद आश्रय गृह से पांच नाबालिगों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि 7 जून की देर रात सभी नाबालिग सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर आश्रय गृह से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस एवं बाल गृह प्रशासन की संयुक्त टीम ने खोज अभियान चलाया। लगातार तलाश के दौरान फरार पांच नाबालिगों में से चार को सोमवार सुबह सहायक थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामद सभी नाबालिगों को पुनः आश्रय गृह पहुंचा दिया गया है। वहीं, एक नाबालिग अब भी लापता है। उसकी तलाश में पुलिस […]

Noimg

Purnia: बीज कारोबार में अनियमितता पर होगी कार्रवाई, कृषि विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurPurnia NewsDESK 1130

  बीज कंपनियों और विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक, लाइसेंस और अभिलेख संधारण पर दिया गया जोर पूर्णिया। खरीफ मौसम को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने तथा बीज कारोबार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में संयुक्त कृषि भवन सभागार में बीज कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीज व्यापार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा कंपनियों और विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुज्ञप्ति एवं प्रभेद प्रविष्टि के किसी भी प्रकार का बीज व्यापार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बीज कंपनियों को निर्देश दिया […]

Purnia: गृह रक्षा वाहिनी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurPurnia NewsDESK 1130

  बहुरूपियों और कदाचारियों पर रहेगी कड़ी नजर 10 जून को आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा, 3720 अभ्यर्थी होंगे शामिल पूर्णिया। बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा में अधिनायक लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए 10 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को महानंदा सभागार में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। जिला मुख्यालय स्थित आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया […]