Month: June 2026

Naugachia: छापेमारी में अवैध दवा दुकान से दवाएं जब्त, कई अनियमितताएं उजागर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर एवं गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले सुकटिया बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर की जांच की। इसके बाद एक निजी प्रैक्टिशनर के क्लीनिक पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही क्लीनिक बंद पाया गया। इसके पश्चात अधिकारियों ने तिरासी गांव में संचालित एक मेडिकल स्टोर की जांच की, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान […]

Naugachia: विक्रमशिला सेतु पर टोटो और ई-रिक्शा प्रतिबंध के विरोध में प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जहान्वी चौक पर चालकों ने जताया आक्रोश, रोजगार पर संकट की कही बात नवगछिया। विक्रमशिला सेतु पर टोटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाए जाने के बाद मंगलवार को जहान्वी चौक पर चालकों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में टोटो एवं ई-रिक्शा चालक एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे और अपनी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा होने की बात कही। प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना था कि पुल पर टोटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक से हजारों परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। चालक विनोद कुमार ने बताया कि वह सुबह सब्जी लेकर भागलपुर जा रहे थे, तभी पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि जिला […]

Naugachia: आंधी में जड़ से उखड़ा हरा पेड़, वन विभाग की तत्परता से 22 मिनट में बहाल हुआ आवागमन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जिला अतिथि गृह के पास मुख्य सड़क पर गिरा विशाल वृक्ष भागलपुर। मंगलवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के दौरान जिला अतिथि गृह के समीप एक विशाल हरा पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। हालांकि वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण महज 22 मिनट के भीतर सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:33 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर के निर्देश पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और 5:55 बजे तक सड़क पर गिरे पेड़ को […]

Naugachia: बलहा और मधुरापुर बाजार में फायरिंग मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार-GS   NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । 25 मई 2026 को भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर और बलहा बाजार में दो मोटरसाइकिल पर सवार पाँच अपराधकर्मियों द्वारा भय एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से दुकानदार के साथ मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या-122/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है तथा शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 08 जून को कांड में संलिप्त अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी बादल यादव पिता निवास यादव को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधिक कार्रवाई […]

Naugachia: वायरल ऑडियो को लेकर बढ़ा विवाद, नंदनी सरकार ने बताया फर्जी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पुलिया मरम्मत कार्य पर उठे सवाल, जिला परिषद सदस्या ने विपक्ष पर लगाया बदनाम करने का आरोप नवगछिया। खैरपुर कदवा पंचायत अंतर्गत नंदग्राम स्थित पुलिया के मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने के बीच एक कथित ऑडियो वायरल होने से मामला और गरमा गया है। वायरल ऑडियो में जिला परिषद सदस्या नंदनी सरकार के पति प्राणी राज के होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में कथित रूप से कमीशनखोरी से संबंधित बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। इधर, नंदग्राम में चल रहे पुलिया मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वरीय अधिकारियों से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि […]

Bhagalpur: आंधी-बारिश से भागलपुर में नुकसान, समाहरणालय परिसर में वाहन पर गिरा पेड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कई जगह पेड़ और बिजली पोल गिरे, आवागमन व बिजली आपूर्ति प्रभावित भागलपुर। जिले में मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में पेड़ एवं बिजली के पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया, जबकि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। सबसे बड़ी घटना समाहरणालय परिसर में हुई, जहां एक विशाल पेड़ चारपहिया वाहन पर गिर गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आंधी के कारण शहर के कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं बिजली के पोल […]