Month: June 2026

SAHARSA : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ- GS NEWS

bihar bhagalpurPurniaDESK 1130

  देश की उन्नति और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए महावीर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सहरसा के महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने की, जबकि पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान की आराधना कर राष्ट्र […]

KATIHAR : 11 लाख की लागत से बने छठ घाट का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा- GS NEWS

bihar bhagalpurPurniaDESK 1130

  पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा— क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कटिहार प्रखंड की सिरनियां पूर्व पंचायत स्थित धरी घाट में 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित पक्के छठ घाट का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए […]

Purnia: मोदी युग में भारत ने रचा विकास और सुशासन का नया इतिहास : नूतन गुप्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भाजपा जिलामंत्री ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल को बताया ‘स्वर्णिम काल’ पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि यह अवधि भारत के विकास, सुशासन और जनकल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत इच्छाशक्ति और जनसेवा के संकल्प के बल पर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। नूतन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल केवल सत्ता में बने रहने का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के विश्वास और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। […]

Purnia: आव्या स्पोर्ट्स फाउंडेशन के क्रिकेट समर कैंप का भव्य आगाज- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

पहले ही दिन 88 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, पूर्व रणजी कप्तान मनीष वर्धन देंगे प्रशिक्षण पूर्णिया : सीमांचल के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच और पेशेवर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आव्या स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट समर कैंप-2026 का भव्य शुभारंभ बुधवार को ग्रीन वैली मेफेयर ग्राउंड, पूर्णिया में हुआ। उद्घाटन समारोह उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर रहा, जिसमें खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निमिषा सिंह थीं। इस अवसर पर आव्या स्पोर्ट्स की प्रिया चौरसिया ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, […]

Purnia: 12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत विधायक विजय खेमका ने किया जनसंपर्क, कहा- मोदी युग ने रचा विकास और विश्वास का नया इतिहास-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल, 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के तहत बुधवार को पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने ग्रामीण पश्चिम मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से संवाद किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम के तहत ईस्ट ब्लॉक के सिकंदरपुर-बरसौनी पंचायत भवन में प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इसके अलावा महाराजपुर चिकनी आदिवासी टोला में अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों के साथ […]

Purnia: नगर निगम को बदनाम करने की साजिश रची जा रही : पार्षद प्रतिनिधि- GS NEWS

bihar bhagalpurPurniaDESK 1130

‘राजनीतिक इशारे पर सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा दुष्प्रचार, विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास’ पूर्णिया। नगर निगम पूर्णिया की छवि को धूमिल करने तथा विकास कार्यों को प्रभावित करने की कथित साजिश को लेकर वार्ड संख्या-11 के पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह एवं वार्ड संख्या-13 के पार्षद प्रतिनिधि श्रीप्रसाद महतो ने बुधवार को संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की। दोनों प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम के विरुद्ध प्रसारित की जा रही बातों को तथ्यहीन, भ्रामक एवं राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ललनेश सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के खिलाफ सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक […]

Purnia: जनता के हर दुःख-दर्द में सहभागी बन रहे सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को बांटा संबल और सहायता- GS NEWS

bihar bhagalpurPurniaDESK 1130

  पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र में लगातार मैराथन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे न केवल आम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, बल्कि दुर्घटना, हत्या, डूबने और असामयिक मौत जैसी दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर सहायता और संवेदना का हाथ भी बढ़ा रहे हैं। बड़हरा कोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर सांसद ने कई पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और आर्थिक सहयोग प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। ठाड़ी पंचायत के हरिराही महादेव टोला निवासी स्वर्गीय सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश मुर्मू तथा औराही पंचायत के गुलेला भिट्ठा गांव निवासी मौसम कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत पर सांसद ने उनके परिजनों से […]

नवगछिया एसपी का निर्देश – बिना पुलिस जाँच किराए पर जगह देना पड़ सकता है भारी, आपराधिक गतिविधि मिलने पर मकान मालिक भी जाएंगे जेल – GS NEWS

barahatनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी का निर्देश – बिना पुलिस जाँच किराए पर जगह देना पड़ सकता है भारी, आपराधिक गतिविधि मिलने पर मकान मालिक भी जाएंगे जेल नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे फर्जी बैंक, साइबर ठगी, नशा कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मकान मालिकों एवं भू-स्वामियों को कड़ा संदेश दिया है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को मकान, दुकान, गोदाम अथवा अन्य परिसर किराए पर देने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। ऐसा नहीं करने और परिसर में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि पाए जाने पर संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आपराधिक […]

Naugachia: ईसीसीएन-11 नवगछिया बनी फ्रेंडशिप कप सीजन-3 की चैंपियन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अमित मंडल का ऑलराउंड जलवा, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों खिताब किए अपने नाम नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब (ईसीसीएन) नवगछिया द्वारा आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 का खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल में ईसीसीएन-11 नवगछिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनू-11 कटिहार को पांच विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पूरे टूर्नामेंट में नवगछिया की टीम का दबदबा कायम रहा और फाइनल में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनू-11 कटिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 126 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईसीसीएन-11 नवगछिया की टीम ने 17 ओवर में पांच विकेट खोकर 127 […]

Naugachia: बिहुला की कथा नारी शक्ति, साहस और समर्पण का अद्भुत उदाहरण – मुकेश कुमार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मंजूषा समर कैंप का समापन, 72 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र नवगछिया की ऐतिहासिक विरासत और मंजूषा कला से बच्चों को जोड़ने का प्रयास सराहनीय बोले अतिथिगण नवगछिया। बाल भारती, पोस्ट आफिस रोड़ में बिहुला विषहरी पूजा समिति, नवगछिया विकास समिति एवं मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मंजूषा समर कैंप का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 72 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मंजूषा गुरु मनोज पंडित, विद्यालय के प्राचार्य कौशल जायसवाल, अधिवक्ता अजीत पांडेय, काशीकांत सिंह एवं संजय मंडल सहित कई गणमान्य […]