5
(1)

कई जगह पेड़ और बिजली पोल गिरे, आवागमन व बिजली आपूर्ति प्रभावित

भागलपुर। जिले में मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में पेड़ एवं बिजली के पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया, जबकि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।

सबसे बड़ी घटना समाहरणालय परिसर में हुई, जहां एक विशाल पेड़ चारपहिया वाहन पर गिर गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आंधी के कारण शहर के कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, नगर निगम एवं बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ों को हटाने तथा विद्युत व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बरसात और आंधी के मौसम को देखते हुए जर्जर पेड़ों और कमजोर बिजली पोलों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: