Month: June 2026

Noimg

Naugachia: फ्रेंडशिप कप के फाइनल में पहुंची सोनू इलेवन कटिहार – GS NEWS

UncategorizedDESK 1140

फ्रेंडशिप कप के फाइनल में पहुंची सोनू इलेवन कटिहार   क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत, आज ECCN-11 से होगी खिताबी भिड़ंत   नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोनू इलेवन कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।   पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोशन इलेवन फारबिसगंज और सोनू इलेवन कटिहार आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशन इलेवन फारबिसगंज की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। जवाब में सोनू इलेवन कटिहार ने आक्रामक बल्लेबाजी […]

Naugachia: नवगछिया पुलिस के टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात सिंटू यादव गिरफ्तार – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

घुड़सवार गिरोह का सरगना रहा है सिंटू, किसानों से रंगदारी और फसल लूट के कई मामले दर्ज नवगछिया। नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी सिंटू यादव को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वह किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर सिंटू यादव की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी तथा तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली […]

Noimg

Naugachia: अपराध की साजिश रच रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 कारतूस और देशी कट्टा बरामद – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

  नवगछिया पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान मिली सफलता   नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी आपराधिक घटना की साजिश रच रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30 जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा बरामद किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जून को नवगछिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तेतरी जीरोमाइल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।   जांच के दौरान एक […]

Naugachia: फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़, महिलाओं से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का उद्भेदन – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 12 घंटे में दो लाख रुपये ऋण देने का झांसा देकर सैकड़ों महिलाओं को बनाया शिकार नवगछिया पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का सफल उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सहरसा और मधेपुरा जिले में छापेमारी कर एक महिला सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य महिलाओं को मात्र 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर दो लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।   पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में […]

Naugachia: भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग से भक्तिमय हुआ युगांतर पुस्तकालय परिसर नवगछिया के गोपालपुर सैदपुर महावीर मंदिर परिसर स्थित युगांतर पुस्तकालय में श्री शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान एवं पूज्य स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा व्यास एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ पंडित प्रेम शंकर भारती ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति, सदाचार और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानवता के लिए लोकमंगल और कल्याण का […]

Naugachia: मंजूषा पेंटिंग में रंग भर रहे नन्हे कलाकार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

समर कैंप में बच्चों ने सीखी अंग क्षेत्र की लोककला, योग और ताइक्वांडो नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में आयोजित मंजूषा समर कैंप के चौथे दिन सोमवार को बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बिहुला विषहरी पूजा समिति, नवगछिया विकास समिति एवं मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में बच्चे मंजूषा पेंटिंग के साथ-साथ योग, ताइक्वांडो और स्वर साधना का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।   कैंप में कुल 72 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 42 बच्चे मंजूषा पेंटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। राष्ट्रपति सम्मानित मंजूषा गुरु मनोज पंडित, स्मृति कुमारी और राजीव कुमार बच्चों को मंजूषा कला की बारीकियां सिखा रहे हैं। वहीं 30 बच्चे प्रशिक्षक घनश्याम प्रसाद, धर्मचंद्र भगत, विशाल […]

Bhagalpur: उर्स में जुटेंगे देशभर के उलेमा और शायर – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

बिहपुर में 13 जून से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन   भागलपुर। बिहपुर स्थित खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में 13 जून से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन बड़े ही शानो-शौकत के साथ किया जाएगा। यह उर्स सूफी संत एवं धर्मगुरु हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे तथा हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे की याद में आयोजित किया जा रहा है।   उर्स के दौरान आयोजित जलसा में बिहार, झारखंड समेत विभिन्न राज्यों और जिलों से प्रतिष्ठित उलेमा, नातख्वां और शायर शिरकत करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार गया से मौलाना जाकिर हुसैन गयाबी, मधेपुरा से मौलाना मुफ्ती गुलाम अहमद रजा, खगड़िया से मौलाना अबूसालेह फरीदी, भागलपुर से मौलाना मो. इरफान आलम उर्फी, मौलाना मो. […]

Bhagalpur: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

घर में बिजली मरम्मत के दौरान हादसा, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम भागलपुर। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत परघड़ी गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राधे मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।   जानकारी के अनुसार राधे मंडल अपने घर में खराब बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल रजौन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा […]

Bhagalpur: बच्चे का लॉकेट काटते उचक्का पकड़ा गया – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएन सिंह रोड में सोमवार को एक उचक्का बच्चे के गले से लॉकेट काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार नाथनगर निवासी रीना देवी अपने बच्चे के साथ खरीदारी करने डीएन सिंह रोड पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक युवक बच्चे के गले से लॉकेट काटकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। उचक्का के पकड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली […]

Noimg

Bhagalpur: डेढ़ किलो गांजा बरामद, आरोपी पुलिस हिरासत से फरार – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

कार्रवाई के दौरान परिजनों पर आरोपी को छुड़ाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर कला पासवान टोला में पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो 532 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों के विरोध के बीच वह पुलिस की पकड़ से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पासवान टोला निवासी राजू पासवान के पुत्र सौरभ कुमार के घर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 1 किलो 532 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से सौरभ कुमार को हिरासत में भी लिया था। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजन और अन्य […]