



नवगछिया: शनिवार संध्या नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर भवानीपुर समीप स्थित रेलवे केबिन संख्या 11 के पास एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पीछे रिवर्स में चला गया और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। यह घटना भवानीपुर चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई, जहां ऑटो अचानक रिवर्स में आने लगा और संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में जा घुसा।

घटना के दौरान ऑटो में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, घटना के समय आसपास हल्का अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। वहीं, बगल में मौजूद दुकान संचालक मोनू यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों की मदद से ऑटो को धकेलकर गड्ढे से बाहर निकाला।
इस घटना में वाहन को हल्की क्षति पहुंची है और कुछ हिस्सों में खरोंचें भी आई हैं, लेकिन किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।













