5
(1)

वाहन सहित 86 लीटर विदेशी शराब जप्त

घटनास्थल के समीप ही पानी भरे गड्ढे से 24 वर्षीय युवक का शव बरामद

भवानीपुर पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र एनएच 31, बिरबन्ना चौक समीप बजरंगवली मंदिर के सामने दक्षिण तरफ विदेशी शराब से भरी टाटा सूमो गोल्ड (व्हिकटा) रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 09 एम 3388, अज्ञात वाहन से टकराकर एनएच किनारे लगे लोहे के बेरिकेटिंग से टकरा गई। घटना में चार पहिया वाहन लोहे को तोड़ते हुए रेलिंग पर चढ़ गई। वही घटना के बाद उसपर सवार एक युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक खगरिया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा निवासी अमन कुमार पिता कमल किशोर साह उम्र 24 वर्ष बताया गया। सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने उक्त दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन को जप्त कर लिया। वही तलासी के क्रम में चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। वही घटनास्थल के समीप ही कुछ दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में युवक का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद परीजन को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, चार पहिया वाहन पर और भी लोग सवार थे। बताया गया कि घटना के वक्त भवानीपुर पुलिस बिरबन्ना चौक पर रात्री गस्त कर रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वाहन पर और भी लोग बैठे थे जो शराब लेकर कही पहुंचाने जा रहे थे। वही दुर्घटना के बाद पुलिस को देखकर अन्य लोग मौके से भाग निकले। वही भागने के दौरान अमन कुमार पानी भरे गड्ढे में डूब गया। घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नही हो पाया है। मृतक दो भाई व एक बहन में बड़ा था। शादी एवं अन्य कार्यक्रम में कैमरा चलाने का काम करता था। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो चार पहिया वाहन से 86 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है। साथ ही घटनास्थल के समीप ही पानी से भरे गड्ढे में युवक का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने उक्त वाहन को जप्त कर लिया है। पता किया जा रहा है कि वाहन किसकी है, कौन कौन लोग उसपर सवार थे और शराब कहाँ से कहाँ लेकर जाया जा रहा था। जांचोपरांत अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: