5
(1)

नवगछिया : प्रखंड के सुप्रसिद्ध आदर्श मध्य विद्यालय, तिनटंगा दियारा में अगस्त माह के चौथे सुरक्षित शनिवार के अवसर पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ रविदास उर्फ चहकनाथ भागलपुरी के निर्देशन में नाव दुर्घटना से बचाव को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

चहकनाथ भागलपुरी ने कहा कि एक आदर्श नाव परिचालन के लिए आवश्यक है कि नाव नई और मजबूत हो, उसमें आपदा प्रबंधन की सामग्रियां उपलब्ध हों तथा वह पंजीकृत हो। साथ ही मानक क्षमता सूचक सफेद पट्टी भी अंकित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षित मल्लाह होना अनिवार्य है और उसे विपरीत मौसम जैसे आँधी, तूफान और वर्षा में नाव को पार करने से बचना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक नितेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

इस अवसर पर आयुष, हंसराज, आदित्य, जयनंदन, मोनू, अन्नु, वर्षा, पल्लवी, शबनम, कल्पना, जूली, तमन्ना, कविता, मनीषा, विनती, मिनाक्षी, विशाल, आनंद, शिवम और राकेश सहित कई छात्रों ने भाग लिया।

मौके पर प्रप्रअ नितेश कुमार, वरीय शिक्षक जयप्रकाश सिन्हा, प्रवीण कुमार जायसवाल, डॉ. शिवनाथ रविदास, आयुष आनंद सहित कई लोग मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, भाषण, कविता पाठ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: