5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता प्रवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी एकजुट होकर राज्य स्तरीय आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई।

स्वच्छता प्रवेक्षक मुक्ति कुमार ने कहा कि बिहार सरकार हमारे साथ दोहरी नीति अपना रही है। अब तक केवल मानदेय में अंशकालिक वृद्धि की गई है, जिसे हम लोग मंजूर नहीं करते। हमारी मांग है कि अंशकालिक व्यवस्था को समाप्त कर पूर्णकालिक किया जाए और मानदेय में वृद्धि की जाए।

उन्होंने बताया कि हमारी आठ सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से स्वच्छता प्रवेक्षक का मानदेय 20 हजार रुपये और स्वच्छता कर्मी का मानदेय 10 हजार रुपये किया जाए तथा इन्हें सरकारी दर्जा दिया जाए। यदि सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, यदि मांगों पर सहमति बनती है तो हम पुनः अपने कार्य पर लौट जाएंगे।

धरना प्रदर्शन में स्वच्छता प्रवेक्षक अजय कुमार, विपिन कुमार, अभिनाष यादव, अभिषेक कुमार आलोक, अनुरंजन कुमार, सूरज कुमार, सानू कुमार, जयप्रकाश चौधरी, आशीष पटेल, अमरजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजकृत भारती, धीरज मेहरा, गौतम मिश्रा समेत कई स्वच्छता कर्मी और प्रवेक्षक शामिल हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: