



हाइवा चालक गंभीर हालत में मायागंज रेफर
नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा के समीप एनएच 31 पर मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर एनएच 31 पर पलट गई। हादसे में हाइवा चालक भागलपुर अंतीचक थाना क्षेत्र के नंदगोला निवासी संजीव कुमार पिता शीतो यादव उम्र 18 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने घायल को गंभीर हालत में उठाकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जहां चालक इलाजरत है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा पर गिट्टी लोड था। हाइवा भागलपुर से कटिहार की ओर जा रही थी। जीरोमाइल नवगछिया से आगे कुछ दूर पूरब पकड़ा के समीप चालक को झपकी आने की वजह से नियंत्रण खो दिया और बीच एनएच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क के दोनो तरफ लंबी जाम लग गई। ढाई घँटे बाद किसी तरह जाम हटाया गया। इस बारे में नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि रविशंकर सिंह ने कहा, दुर्घटना हुई है, हाइवा चालक आंशिक रूप से घायल हुआ है। एनएच 31 से हाइवा हटा लिया गया है।















