5
(1)

नवगछिया : जदयू नेता रवि कुमार ने कहा है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और सुशासन की खुलकर सराहना कर रही है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि एनडीए, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी। वर्तमान राजनीतिक माहौल और जनसमर्थन को देखते हुए यह स्पष्ट है कि एनडीए 150 से कम सीटें नहीं जीतेगा, जबकि महागठबंधन 75 से 90 सीटों के भीतर सिमट जाएगा।

रवि कुमार ने हाल में जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 का हवाला देते हुए बताया कि बिहार की विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक रही है, जो नीतीश सरकार की योजनाओं और सुशासन की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कृषि, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिससे बिहार देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा हो गया है।

विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए रवि कुमार ने कहा कि राजद इस बार तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह जाएगी और कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी के कारण महागठबंधन सत्ता से काफी दूर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर दो सीटें भी मुश्किल से जीत पाएंगे और उनके जीते हुए विधायक भी उनके साथ नहीं टिक पाएंगे।

अंत में रवि कुमार ने दावा किया कि वर्ष 2025 का विधानसभा चुनाव यह सिद्ध कर देगा कि नीतीश कुमार ही बिहार की पहली और अंतिम पसंद हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और स्थिरता पर जनता की मुहर होगी, जबकि महागठबंधन और नए दलों को जनता पूरी तरह नकार देगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: