5
(1)

गोप गुट शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए मिथिलेश व श्यामनंदन तीसरी बार बने सचिव

भागलपुर । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भागलपुर का चतुर्थ जिला सम्मेलन वृंदावन गार्डन भागलपुर में रविवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता अशोक कुमार गुप्ता एवं मंच संचालन अनिल कुमार दीपक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को माल्यार्पण और बुके प्रदान करने के उपरांत खुला सत्र का उद्घाटनकर्ता राज्य महासचिव नागेंद्र सिंह द्वारा संगठन को एकजुट रहने और शिक्षकों के लिए आने वाली चुनौतियों पर आगाह किया। वहीं शैक्षिक भविष्य की रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला। प्रतिनिधि सत्र के उद्घाटनकर्ता राज्य अध्यक्ष रघुवर रजक ने नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में शिक्षक को सामर्थ्यवान बनने पर बल दिया।

सचिव ने वर्तमान कमिटी को भंग कर, प्रस्तुत कमिटी को उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से ध्वनि मत से पारित किया गया। भागलपुर जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला सचिव श्यामनंदन सिंह और जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार निर्वाचित हुए। जिला उपाध्यक्ष ब्रजराज चौधरी, सुनील कुमार, बिहारी यादव, संजय कुमार सिंह और
रामकिशोर राय। जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक, सोमेश्वर प्रसाद यादव,
चक्रधर मंडल, अशोक कुमार यादव और रविंद्र कुमार यादव निर्वाचित हुए।

डॉ मनोज बंधु और जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को राज्य संगठन सचिव के रूप में मनोनीत करने की घोषणा की गई। प्रमंडल इकाई में चितरंजन कुमार सिंह अध्यक्ष तो संजय कुसुम प्रमंडलीय सचिव बने। प्रमंडलीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी चौधरी और जितेंद्र कुमार को बनाया गया। वहीं पंकज कुमार शर्मा प्रमंडलीय संयुक्त सचिव बने। तीनों अनुमंडलों के लिए अनुमंडल इकाई की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व महापौर भागलपुर डॉक्टर वीणा यादव, जिलाध्यक्ष अरवल ब्रजकिशोर कुणाल एवं मुंगेर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश अंबष्ट आदि वक्ताओं ने बिहार के सभी कोटि के अलग-अलग शिक्षक के बजाय एक कोटि सहायक शिक्षक करने की मांग की। आठवां वेतन लागू करने, निजीकरण समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: