


नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया निवासी राजीव कुमार परमार ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि पचगछिया दुर्गा मंदिर में प्रतिमा दर्शन के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने मां के गले से 15 ग्राम वजन का सोने का चैन खींच लिया। राजीव कुमार परमार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।















