5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 7 मिर्जापुर गांव में दीपावली की देर रात एक झोपड़ीनुमा मकान में बम फेंके जाने से भीषण आग लग गई। इस आगजनी में घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

घटना के संबंध में पीड़ित मकान मालिक पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि दीपावली की रात अज्ञात लोगों ने उनके झोपड़ीनुमा मकान पर बम फेंका, जिसके धमाके से घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, घर के लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना में उनका पूरा घर और लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया है। फिलहाल वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम फेंकने के पीछे कौन लोग शामिल थे और उनकी मंशा क्या थी। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: