5
(1)

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को समीक्षा भवन में अतिरिक्त ईवीएम (EVM) का रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर ने की।

कार्यक्रम में सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकगण, निर्वाची पदाधिकारी तथा संबंधित अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान ईवीएम कमीशनिंग के दौरान खराब पाए गए बीयू (Ballot Unit), सीयू (Control Unit) और वीवीपीएटी (Voter Verifiable Paper Audit Trail) मशीनों के बदले समान संख्या में नई मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा वार बदले गए ईवीएम और वीवीपीएटी की संख्या इस प्रकार है—

  • 152-बिहपुर विधानसभा के लिए 4 बीयू, 12 सीयू एवं 38 वीवीपीएटी
  • 153-गोपालपुर विधानसभा के लिए 1 बीयू, 10 सीयू एवं 29 वीवीपीएटी
  • 154-पीरपैंती (अ.ज.) विधानसभा के लिए 3 बीयू, 10 सीयू एवं 52 वीवीपीएटी
  • 155-कहलगांव विधानसभा के लिए 6 बीयू, 23 सीयू एवं 45 वीवीपीएटी
  • 156-भागलपुर विधानसभा के लिए 11 बीयू, 10 सीयू एवं 47 वीवीपीएटी
  • 157-सुल्तानगंज विधानसभा के लिए 5 बीयू, 14 सीयू एवं 48 वीवीपीएटी
  • 158-नाथनगर विधानसभा के लिए 5 बीयू, 25 सीयू एवं 60 वीवीपीएटी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही। सभी चरणों में वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई थी तथा संबंधित अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया दिखायी गई।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षित और निर्बाध मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: