5
(1)

भागलपुर । विश्व बाल दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को भागलपुर जिला में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मॉडल सदर अस्पताल, भागलपुर में नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 0-3 माह की नवजात कन्याओं और उनके परिवारों को जागरूक करना तथा उनके अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के प्रति संदेश देना था।

कार्यक्रम में ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस और नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति अनुपमा कुमारी तथा सिविल सर्जन भागलपुर डॉ. अशोक प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने माताओं को नवजात बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा और भविष्य निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और विश्व बाल दिवस का महत्व समझाया।

इस अवसर पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने माताओं को विभिन्न प्रकार के फलों की टोकरी भेंट की। साथ ही, सम्मानित कन्याओं के नाम पर अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। यह कदम बच्चों के उज्जवल भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक महिला बाल विकास निगम, जिला मिशन समन्वयक, केंद्र प्रशासक, ओएससी अस्पताल प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान और जिला परियोजना प्रबंधक मणिशंकर मोना कुमारी भी उपस्थित थे। इस आयोजन ने बच्चों के अधिकारों और सम्मान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: