5
(1)

भागलपुर । राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 फरवरी से भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारियों के क्रम में शनिवार को सदर अस्पताल सभागार में एमडीए प्रिपरेशन एवं प्लानिंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. दीनानाथ ने जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देश दिया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम से पूर्व निर्धारित समय सीमा के अंदर माइक्रो प्लान एवं एक्शन प्लान जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी से पहले सभी प्रखंडों से प्राप्त एक्शन प्लान को संकलित कर राज्य स्तर पर भेजना है, इसलिए किसी भी स्थिति में सभी प्रखंडों से समय पर माइक्रो और एक्शन प्लान मिल जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में एमडीए कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इससे पहले सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लेना अनिवार्य है, ताकि कार्यक्रम को प्रभावी और सफल बनाया जा सके।

कार्यशाला के दौरान पिरामल स्वास्थ्य के पीएलसीडी विजय कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से आईआईएचपी पोर्टल अपडेट, एमएमडीपी क्लीनिक संचालन, एमएमडीपी किट वितरण की स्थिति, एनबीएस डाटा, एमडीए टाइमलाइन, एमडीए एक्शन प्लान एवं माइक्रो प्लान, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, साथ ही कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आरके-39 किट की उपलब्धता और डोजियर प्रिपरेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी कृति कुमारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में कालाजार वीएल एवं पीकेडीएल रोगियों की लाइन लिस्ट, उपचार इतिहास, आरके-39 किट की स्थिति से संबंधित डाटा को शीघ्र अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में कालाजार डोजियर तैयार किया जा रहा है। इनमें से कालाजार प्रभावित पीरपैंती प्रखंड को कालाजार डोजियर अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है।

कार्यशाला में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी, कृति कुमारी, डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष, पिरामल स्वास्थ्य के पीएलसीडी विजय कुमार, पीओसीडी मुकेश ठाकुर, शीतल पंडित, सीफार के सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जय प्रकाश कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम, वीबीडीएस, डाटा ऑपरेटर तथा शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: