5
(1)

भागलपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन चौक पर औचक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अचानक सिटी डीएसपी अजय चौधरी, यातायात डीएसपी संजय कुमार, नगर निगम के उप नगर आयुक्त, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल स्टेशन चौक पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।

अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, वहीं कई दुकानों का सामान भी जब्त किया गया। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से स्टेशन चौक क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन चौक पर लगातार लगने वाले जाम और आम नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं है, बल्कि आगे भी इसी तरह की औचक जांच और अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: