



भागलपुर । भागलपुर डीडीसी प्रदीप सिंह के द्वारा मंगलवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत नवजात शिशुओं को खुराक पिलाकर सदर अस्पताल भागलपुर में की गई। इस अवसर पर उन्होंने भागलपुर वासियों से अपील की है कि 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले पोलियो उन्मूलन अभियान में जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जाए।

इन चार्ज सिविल सर्जन डॉक्टर पंकज मानस्वी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा एवं बी टीम का कार्य 22 दिसंबर को होगा, जिसमें 5 दिनों तक चलने वाले अभियान से वंचित बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी l जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने कहा कि जिले में कुल हाउस टू हाउस टीम 1488, ट्रांजिट टीम 315, मोबाइल टीम 86 बनाया गया है जिसके द्वारा 645248 घरों में कुल 668832 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

इस अवसर पर सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजू कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर पी जायसवाल, छपरा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ फारूक अली, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ अमर राज, एसएमसी अमित कुमार, यूएनडीपी के संदीप सिंह, पीसीआई के आनंद कुमार, जेएसआइ के रिॅकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष कुमार, बीएमसी पीतांबर कुमार सिंहा, अजीत कुमार, फील्ड मॉनिटर गोपाल चौधरी मौजूद थे।














