5
(1)

भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक जिले के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार ने की। इस बैठक का उद्देश्य संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम का सफल संयोजन संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री आनंद कश्यप द्वारा किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह तथा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धीरज कुमार उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार के साथ रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास कुमार और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी अर्चना ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें उन्हें बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में संगठन के उद्देश्यों, मानवाधिकार संरक्षण, आरटीआई के प्रति जागरूकता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

बैठक के दौरान आगामी दिनों में जिले एवं प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर रणनीति तथा संगठनात्मक विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिससे बैठक सफल और सार्थक रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: