5
(1)

नवगछिया। बढ़ती ठंड को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच कंबल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से राहत पहुंचाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को सहयोग प्रदान करना रहा।

इस कार्यक्रम में नवगछिया बाजार के व्यवसायी पुरुषोत्तम यादुका अपनी धर्मपत्नी वीणा यादुका तथा अमित यादुका के साथ विशेष रूप से शामिल हुए और कंबल वितरण में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों के साथ-साथ अस्पताल के कर्मी एवं यादुका परिवार के सभी सदस्य सेवा कार्य में सक्रिय रूप से लगे रहे।

कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि इस प्रकार की सेवा पहल समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अपनी क्षमता के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। वहीं समिति के सचिव संदीप गुप्ता ने कहा कि जो लोग इस तरह के सामाजिक कार्यों में सहयोग करना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

इस सेवा कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, नीरज कुमार, त्रिपुरारी भारती, अभिषेक कुमार, कुमार विश्वास, अमित यादुका, विभूति पोद्दार, हिमांशु झा सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: