



भागलपुर । जिलाधिकारी भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजलि सिन्हा के साथ बरारी अवस्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म भागलपुर का निरीक्षण किया गया। वहां उन्होंने विभिन्न स्थल निरीक्षण किया तथा पुराने कर्मचारियों से स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की।














