0
(0)

नवगछिया ।
दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा काजी टोला निवासी शमशुद जोहा की पुत्री वासिया परवीन ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता वासिया परवीन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार बेगूसराय जिला के तिलरथ बथौली निवासी मु. इफ्खार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह कुछ दिनों तक अपने ससुराल में रही। इसी दौरान उसके पति, ससुर मो. इस्तियाक और सास द्वारा उस पर पांच लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा।

पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता वृद्ध हैं और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके। दहेज नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद जब वह अपने मायके लौटी, तो उसके पति वहां भी पहुंचे और उसके वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट की।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि लगातार दहेज की मांग, शारीरिक हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के कारण उसका जीवन असुरक्षित हो गया है। उसने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

नवगछिया महिला थाना की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: