



नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में जमुनिया निवासी मनोज पासवान के पुत्र मनोज पासवान, श्रीलाल पासवान के पुत्र मिथलेश पासवान और लाल बहादुर पासवान के पुत्र दिलीप पासवान शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।













