5
(1)

भागलपुर : किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही किसानों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा पंजीकरण की विधि के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल कृषि व्यवस्था के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने तथा योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: