5
(1)

भागलपुर। एक ओर जहां शहर में होली का उत्साह बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कचहरी चौक से एक सड़क दुर्घटना की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। कचहरी चौक पर तेज रफ्तार टोटो के पलट जाने से उस पर सवार चार से पांच लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो में कई लोग सवार थे। अचानक असंतुलित होकर टोटो पलट गया, जिससे सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत घायलों को संभाला और बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। वर्तमान में सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। समय पर मिली सहायता के कारण बड़ी अनहोनी टल गई।

ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टोटो चालक काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: