0
(0)

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत नवगछिया संगठन जिला अंतर्गत नवगछिया नगर मंडल का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को बिहारी अतिथि सदन में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना था, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, मनोज पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, मुकेश राणा, नरेश प्रसाद साह, अरुण कसेरा, दिलीप मनुका, मुरारी चिरानियां, अजय कुशवाहा, श्यामदेव सिंह, वशिष्ठ सिंह, रंजीत झा एवं संजीव वर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं पूर्व सांसद अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संदेश देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती, कार्यशैली और जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: