


नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नारायणपुर में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की।
जिला संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा की एक प्रभावी युद्ध कला है, जो ओलंपिक एवं राष्ट्रीय खेलों में भी शामिल है। इस खेल के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की क्षमता का विकास होता है।
इस अवसर पर कोच अवधेश कुमार भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। वहीं मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि टेस्ट में सफल सभी खिलाड़ी नवोदय विद्यालय की छात्राएं हैं, जिन्हें बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
उत्तीर्ण खिलाड़ियों की सूची (येलो बेल्ट):
अमृता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अर्चना भारती, निधि राज एवं अंशु कुमारी।
इस उपलब्धि से विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन हुआ है तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।














